'अर्शदीप और ईशान हैं भारतीय टीम के अगले सुपरस्टार', पूर्व भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ने कही यह बात

अनिल कुंबले ने अर्शदीप सिंह खिलाड़ियों को भारत का अगला सुपरस्टार बताया है और कहा है कि इन्हें आगे बढ़ते हुए देखना काफी शानदार है।

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और बल्लेबाज ईशान किशन की तारीफ की है। अनिल कुंबले ने इन दोनों खिलाड़ियों को भारत का अगला सुपरस्टार बताया है और कहा है कि इन्हें आगे बढ़ते हुए देखना काफी शानदार है। आपको बता दें कि अनिल कुंबले आईपीएल में पंजाब किंग्स के हेड कोच रहते हुए अर्शदीप सिंह के साथ काफी समय बिता चुके हैं। अर्शदीप ने पिछले कुछ महीनों के अंदर भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया है। अर्शदीप एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे।

अनिल कुंबले ने अर्शदीप और ईशान के लिए क्या कहा?

अनिल कुंबले ने अर्शदीप और ईशान के लिए क्या कहा?

अर्शदीप के प्रदर्शन को लेकर अनिल कुंबले ने कहा है कि मैं उसे (अर्शदीप सिंह) अगले सुपरस्टार गेंदबाज के रूप में देखता हूं, मेरे लिए आश्चर्यजनक है कि मैं अर्शदीप जैसे गेंदबाज के साथ रहा और फिर उसे भारत के लिए खेलता हुआ देख रहा हूं। अनिल कुंबले ने अर्शदीप के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि ईशान भारत के अगले सुपरस्टार बल्लेबाज बन सकते हैं, वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौका मिलने पर खुद को साबित करने में पीछे नहीं रहे हैं, उन्होंने जब से दोहरा शतक लगाया है तब से मुझे लगता है कि वो अगले सुपरस्टार बल्लेबाज होंगे।

ईशान को नहीं मिल रहे पर्याप्त मौके!

ईशान को नहीं मिल रहे पर्याप्त मौके!

आपको बता दें कि ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में दोहरा शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान को मौका तो तीनों मैचों में मिला था, लेकिन उनसे 4 नंबर पर बल्लेबाजी कराई गई। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान तीनों मैचों में फ्लॉप रहे थे। ईशान को अभी केएल राहुल और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिल रही है। हो सकता है कि इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी के बाद उन्हें मौका न भी मिले।

अर्शदीप भी पड़े हैं फीके

अर्शदीप भी पड़े हैं फीके

वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी इस वक्त अपनी लय में नहीं हैं। अर्शदीप ने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। 25 मैचों में उन्होंने अब तक 39 विकेट लिए हैं। डेथ-ओवर के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले अर्शदीप ने अभी तक 3 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक अपना डेब्यू विकेट नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+