'यकीन नहीं होता ये सच है', एंड्रयू सायमंड्स के निधन पर शोक में डूबकर हैरान हुआ क्रिकेट जगत

नई दिल्ली, 15 मई: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है। कुछ समय पहले महान शेन वार्न की मौत हुई थी जिसने दुनिया को झंकझोर कर रख दिया था और अब उनके एक और धाकड़ खिलाड़ी रहे एंड्रयू सायमंड्स भी दुनिया से चल बसे। दोनों मौतें अचानक हुई, समय से बहुत पहले हुई। ऑलराउंडर रहे सायमंड्स केवल 46 साल के थे। व कार दुर्घटना में चल बसे और अपने पीछे दुखी, परेशान और हैरान क्रिकेट वर्ल्ड छोड़ गए।

आधुनिक ताबड़तोड़ क्रिकेट के लीडर

आधुनिक ताबड़तोड़ क्रिकेट के लीडर

आज का जो आधुनिक ताबड़तोड़ क्रिकेट देखा जाता है वह सायमंड्स जैसे खिलाड़ियों की देन है। जब दुनिया टेस्ट क्रिकेट की गंभीरता का लुत्फ लेती तब सायमंड्स लुंडियार पन में नजर आए और टी20 क्रिकेट के लिए बिल्कुल मुफीद लगे। लंबे छक्के, मुस्तैद फील्डिंग, गेंद से तेज स्ट्राइक रेट, पॉवर हिटिंग, मसल्स की ताकत और धाकड़ अंदाज ने सायमंड्स को क्रिकेट में देखने वाला खिलाड़ी बना दिया। वे बाद में वनडे क्रिकेट में बहुत सफल हुए और दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई। तब ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में असाधारण खिलाड़ी ही लंबे समय तक टिक पाते थे।

Recommended Video

    Andrew Symonds Death: Australian के पूर्व Cricketer Andrew Symonds का निधन | वनइंडिया हिंदी
    ऐसा लगता है जैसै ये बात सच्ची नहीं है

    ऐसा लगता है जैसै ये बात सच्ची नहीं है

    वे 2003 और 2007 में कंगारू टीम के वर्ल्ड कप अभियान का अहम हिस्सा रहे और मीडिल ऑर्डर में उनको देखना बहुत सुखद होता था।

    अंग्रेजों के कप्तान रहे माइकल वॉन का कहना है ऐसा लगता है जैसै ये बात सच्ची नहीं है, उन्होंने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

    अनिल कुंबले ने भी दुख जताया है। मार्टिन स्मिथ ने कहा कि जोंटी रोड्स और रिकी पोंटिंग दोनों ने यह बताया था कि सायमंड्स बेस्ट फील्डर हैं।

    दिल टूट गया दोस्त-शोएब अख्तर

    दिल टूट गया दोस्त-शोएब अख्तर

    वीवीएस लक्ष्मण ने आंसू के साथ दिल तोड़ने वाली इमोजी शेयर की है। शोएब अख्तर ने बताया है कि उनमें और सायमंड्स में काफी दोस्ती थी।

    बाकी रिएक्शन भी आप देख सकते हैं। क्वींसलैंड पुलिस के अनुसार, साइमंड्स एक वाहन सड़क दुर्घटना में शामिल था। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस के बयान में कहा गया है, "शुरुआती सूचना से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर कार चलाई जा रही थी।"

    "आपातकालीन सेवाओं में 46 साल के ड्राइवर को डॉक्टरों ने पुनर्जीवित करने का प्रयास किया, हालांकि, उनकी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। फोरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+