VIDEO: आंद्रे रसेल पर भी चढ़ा शाहरुख खान की 'जवान' का खुमार, 'रमैया वस्तावैया' पर किया जबरदस्त डांस

Andre Russell dance Ramaiya Vastavaiya song: बॉलीवुड में लंबे समय बाद एक बार फिर बैक टू बैक कई हिट फिल्में आई है। गदर-2 के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों रोज कमाई के नए आंकड़े छू रही है। फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म के कुछ गाने भी लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के गाने रमैया वस्तावैया और जिंदा बंदा का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।

आंद्रे रसैल का वीडियो आया सामने: वेस्टइंडीज और किंग खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी आंद्रे रसेल पर भी रमैया वस्तावैया का जादू देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर आंद्रे रसेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आंद्रे रसेल जवान के हिट सॉन्ग नोट रमैया वस्तावैया पर जमकर डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं। रसेल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Andre Russell 1

शाहरुख खान ने किया शेयर: आंद्रे रसेल के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने अपने ऑफिश्यल ट्विटर हैंडल से रिएक्शन दिया है। शाहरुख खान ने लिखा कि बॉयज संडे को कप जीतो और हां जिंदा बंदा हो पर मैं तुम्हें नाचना सिखाऊंगा, अच्छा खेले, टीआ राइडर्स के सभी खिलाड़ियों को मेरा ढेर सारा प्यार'। बता दें कि शाहरुख खान टीआ राइडर्स के साथ-साथ आईपीएल में केकेआर के भी मालिक हैं।

जवान ने तोड़े कई रिकॉर्ड: शाहरुख खान की 'जवान' सिनेमाघरों में धूम मचाने का काम कर रही है। इस फिल्म ने सबसे तेजी से हिंदी में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 300 करोड़ से अधिक के बजट में बनी ये फिल्म करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। फिल्म क्रिटक्स की तरफ से मूवी को अच्छे रिव्यू मिले थे। शाहरुख खान इस फिल्म में लंबे समय बाद डबल रोल में दिखाई पड़ रहे हैं। शाहरुख खान की यह फिल्म पूरी तरह से मसाला एक्शन पर बेस्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+