World Cup 2023: अमिताभ बच्चन भी कर रहे भारत के जीतने की प्रार्थना, रोहित शर्मा और टीम इंडिया को भेजा खास संदेश
India vs Australia, World Cup Final 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की हालत बेहद खराब रही है। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 के स्कोर पर ऑलाउट हो गई है, जहां विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए, वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट गिराकर भारत पर दबाव बनाए रखा। इस बीच टीम इंडिया के लिए अमिताभ बच्चन का खास संदेश सुर्खियों में बना हुआ है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल में करोड़ों फैंस उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि टीम इंडिया को आज अच्छा खेलने की पूरी ताकत मिले।' भारत में क्रिकेट का क्रेज जबरदस्त है और वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में काफी भीड़ है। उत्साह का स्तर अपने चरम पर है, फिलहाल टीम इंडिया के लो स्कोर के बाद स्टेडियम में सन्नाटा पसरा हुआ है।

हर कोई प्रार्थना कर रहा है, ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए एक विशेष संदेश साझा किया है। शो के होस्ट ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी भारतीय उनके साथ हैं।
टीम इंडिया के लिए अमिताभ बच्चन का खास संदेश
अमिताभ बच्चन ने कहा, 'प्रिय रोहित और टीम इंडिया। आज वह दिन है जिसके लिए आपने और आपकी टीम ने कई सालों से कड़ी मेहनत की है और आप तैयार भी हैं। आपके साथ-साथ पूरे देश को इस दिन का इंतजार था। हम सभी टीम इंडिया के हर खिलाड़ी से कहना चाहते हैं कि आज जब आप मैदान पर होंगे तो हम 140 भारतीय भी आपके साथ होंगे।'
उन्होंने कहा कि, आज पूरे देश की सांसें इन 11 खिलाड़ियों की सांसों से जुड़ी होंगी। आज 140 भारतीयों का हौसला मैदान पर आपके साथ होंगे। मैदान पर हर भारतीय की ऊर्जा आपके साथ होगी और जब आप विश्व कप को अपनी बाहों में लेंगे, तो 140 भारतीय गर्व से कहेंगे, 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।'












Click it and Unblock the Notifications