अमित मिश्रा का भी होगा तलाक? पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट में जाकर मांगे इतने करोड़ रुपये

Amit Mishra: क्रिकेटरों और उनकी पत्नियों के बीच तलाक और झगड़े की बातें बाहर आना अब आम बात हो गई है। हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ था। अब एक और क्रिकेटर की पत्नी कोर्ट पहुँच गई और संगीन आरोप भी लगाए हैं।

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा है, जो मीरपुर केंट के रहने वाले हैं। अमित मिश्रा पत्नी गरिमा तिवारी ने उनके ऊपर दहेज़ उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। गरिमा ने कोर्ट में केस करते हुए मुआवजे की मांग भी की है।

amit mishra
Photo Credit: सांकेतिक फोटो

कानपुर में सातवें मजिस्ट्रेट की अदालत में गरिमा ने केस दर्ज करते हुए आरोप जड़े हैं और अपनी ननद को भी आरोपी बनाया है। इस केस में सास-ससुर, जेठ और जेठानी तक को आरोपी बनाते हुए केस फाइल किया गया है और मुआवजे के मांग की गई है।

Amit Mishra पर क्या आरोप?

गरिमा ने आरोपों में कहा कि दहेज़ के रूप में 10 लाख रुपये और एक कार होंडा सिटी की मांग की गई थी। इसके अलावा घरेलू हिंसा का केस दर्ज करते हुए एक करोड़ रुपये बतौर मुआवजे की मांग की गई है। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 26 मई तय कर दी है।

मिश्रा का क्या कहना है?

रिपोर्ट्स के अनुसार अमित मिश्रा का भी कहना है कि उनकी पत्नी उनको प्रताड़ित करती हैं और बैंक के बाहर मारपीट तक कर चुकी हैं, अमित मिश्रा कानपूर में रिजर्व बैंक में कार्यरत हैं। अब कोर्ट को इस मामले में आगे कार्रवाई करनी है।

उल्लेखनीय है कि अमित मिश्रा आईपीएल में गुजरात लायंस और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में भी रहे हैं। अब देखना होगा कि कोर्ट की तरफ से अगली सुनवाई में क्या फैसला लिया आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+