अमित मिश्रा से पंगा लेना पाकिस्तानी एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, मिला ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद
एशिया कप में बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह ने अंतिम ओवर में दो लगातार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई।
नई दिल्ली, 8 सितंबर। एशिया कप में बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह ने अंतिम ओवर में दो लगातार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के सभी समीकरण भी ध्वस्त हो गए।

पाकिस्तान की जीत से बाहर हुआ भारत
एशिया कप के सुपरफोर मुकाबलों में हार झेलने वाली भारतीय टीम के पास अब इस टूर्नामेंट में वापसी करने के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। हालांकि, अगर अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को हराने में सफल हो जाती तो भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहती। भारतीय फैंस बुधवार को अफगानिस्तान की टीम को सपोर्ट कर रहे थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने भी मैच के दौरान एक ट्वीट किया था जो अब वायरल हो रहा है।
Will eat Afghani chaap whole week if Afganistan defeats Pakistan today. Fingers crossed. #AFGvsPAK
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 7, 2022
अफगानिस्तान के सपोर्ट में किया था ये ट्वीट
करोड़ों भारतीय फैंस इस मैच में अफगानिस्तान की जीत के लिए दुआ कर रहे थे। अमित मिश्रा ने भी मैच में अफगानिस्तान की पकड़ को देखते हुए एक ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि मैं हफ्ते भर अफगानी चाप खाऊंगा, अगर अफगानिस्तान आज पाकिस्तान को हराएगा। फिंगर क्रॉस्ड। अमित मिश्रा ने इस ट्वीट को मैच खत्म होने से कुछ देर पहले किया था, जब अफगानिस्तान की टीम ने मैच में अपनी पकड़ बना रखी।
Awwww poor mishra will have to spend whole week on Cow Dung 😂
— Sehar Shinwari (@SeharShinwari) September 7, 2022
No, I have no plans of coming to Pakistan. 👍 https://t.co/HbFWeZSjij
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 8, 2022
पाकिस्तानी एक्ट्रेस उलझी तो मिला ये जवाब
अमित मिश्रा के इस ट्वीट पर पाकिस्तान की टीवी एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट सेहर शेनवारी ने रिएक्ट किया। उन्होंने अमित मिश्रा को जवाब देते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। सेहर शेनवारी ने लिखा कि अमित मिश्रा को अब पूरे हफ्ते अफ़गानी चाप के बजाय 'गाय का गोबर' खाना होगा। एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर मिश्रा ने जवाब देते हुए लिखा कि पाकिस्तान आने की कोई योजना नहीं है अभी। अमित मिश्रा का यह अंदाज भारतीय फैंस को पंसद आ रहा है और उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications