IPL के बीच बांग्लादेश के शदमान इस्लाम ने टेस्ट में किया धमाल, शतक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि
BAN vs ZIM: एक तरफ आईपीएल और पीएसएल चल रहा है, तो दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में अलग स्तर का धमाल देखने को मिल रहा है। ज़िम्बाब्वे की टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर गई हुई है। बांग्लादेश को पहले मैच में ज़िम्बाब्वे ने पराजित कर दिया था। अब दूसरा मुकाबला चल रहा है।
दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज शदमान इस्लाम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से रन आए हैं, इससे टीम को भी सहारा मिला है। मुकाबले के दूसरे दिन शदमान इस्लाम के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली है, उन्होंने टेस्ट में एक उपलब्धि भी हासिल कर ली।

शदमान इस्लाम ने सैकड़ा जड़ने के अलावा टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे किये हैं। अनामुल हक के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 118 रनों की भागीदारी की। अनामुल हक तो 39 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने लेकिन शदमान क्रीज पर टिके रहे।
वह शतक जड़ने के बाद 120 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस शतकीय पारी के कारण बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को लीड हासिल करने में मदद की। पहली पारी में ज़िम्बाब्वे की टीम ने 227 रनों का स्कोर हासिल किया था।
BAN vs ZIM: ज़िम्बाब्वे स दो अर्धशतक
ज़िम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में दो बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से 227 रनों का स्कोर खड़ा किया। निक वेल्श ने 54 रन बनाए और सीन विलियम्स के बल्ले से 67 रनों की पारी देखने को मिली। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किये।
BAN vs ZIM: बांग्लादेश को बढ़त
इसके बाद बांग्लादेश ने इस स्कोर को पार करते हुए पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल कर ली। शदमान के शतक के अलावा अनामुल के 39 रन अहम रहे। उनके अलावा मोमिनुल हक के बल्ले से भी 33 रनों की पारी देखने को मिली। नजमुल शान्तों ने 23 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications