खराब प्रदर्शन के बावजूद नहीं हुई कोच रमेश पवार की छुट्टी, फिर बने भारतीय महिला टीम के हेड कोच
नई दिल्ली। हाल ही में न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले गये महिला विश्वकप 2022 में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो सेमी-फाइनल में जगह नहीं बना पाई। भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट में बड़े बदलाव होने की संभावना जताई जा रही थी और टीम के हेड कोच और पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार की जगह खतरे में नजर आ रही थी। हालांकि बुधवार को भारतीय महिला टीम के हेड कोच की चयन प्रक्रिया समाप्त हो गई और जब नाम का ऐलान किया गया तो फैन्स हैरान रह गये हैं।

बीसीसीआई की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच रमेश पोवार अपने पद पर बने रहेंगे और उनके करार को एक साल के लिये बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में भारतीय महिला टीम न सिर्फ विश्वकप के दौरान क्वालिफाई करने में नाकाम रही बल्कि तैयारियों के लिये इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में भी उसे हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: SRH vs MI: अब भी हैदराबाद के लिये जिंदा है प्लेऑफ की उम्मीद, आखिरी ओवर के रोमांच में हारी मुंबई
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा,'रमेश भारतीय महिला टीम के साथ अगले साल तक बतौर कोच जुड़े रहेंगे और आने वाले महीनों में महिला क्रिकेट टीम के साथ करीब से काम करेंगे।' गौरतलब है कि रमेश पोवार लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और नेशनल क्रिकेट अकादमी के साथ संपर्क में बने हुए हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि बर्मिंघम में खेले जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये वो किस तरह के खिलाड़ी चाहते हैं ताकि बेंगलुरू में खास कैम्पों का आयोजन किया जा सका।
गौरतलब है कि रमेश पोवार को पूर्व हेड कोच डब्ल्यू वी रमन के बाद दोबारा हेड कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, जिन्हें 2018 के टी20 विश्वकप की हार के बाद हटा दिया गया था और रमन को टीम की कमान सौंपी गई थी। आपको बता दें कि 2018 के टी20 विश्वकप में भारतीय टीम का अभियान विवाद के साथ समाप्त हुआ था जहां पर सेमीफाइनल मैच के दौरान सीनियर बैटर मिताली राज को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला रमेश पोवार और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लिया था।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications