अंबाती रायडू ने किया एमएसके प्रसाद के साथ पुरानी 'अनबन' का खुलासा, करियर के शुरुआती दिनों का है ये मामला

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अपने करियर को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। भारतीय मिडिल ऑर्डर के दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 2019 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना नाम ना होने के बाद रिटायरमेंट ले लिया था।

रायडू ने आईपीएल के पिछले सीजन में भी रिटायरमेंट की घोषणा करने वाला ट्वीट किया था लेकिन सीएसके के मैनेजमेंट के कहने के बाद वह डिलीट कर दिया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा पांचवीं बार टाइटल जीतने के बाद रायडू ने अपने आईपीएल संन्यास की भी घोषणा कर दी है।

Ambati Rayudu

रायडू के मुताबिक सीएसके के साथ उनका सफर उनके करियर का सबसे मजेदार समय रहा। लेकिन करियर की बाकी चीजें ऐसी नहीं थी, चाहे वह डोमेस्टिक क्रिकेट हो या इंटरनेशनल। रायडू ने TV9 तेलुगू को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके करियर के शुरुआती दौर से ही कुछ लोगों के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे, जिनका सामना बाद में वे पूरे करियर में करते रहे।

इन्हीं लोगों में एक एमएसके प्रसाद भी (MSK Prasad) थे। हालांकि रायडू ने सीधे तौर पर 2019 वर्ल्ड कप के दौरान तत्कालीन बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर का नाम नहीं लिया लेकिन बताया कि टीम मैनेजमेंट में एक 'हैदराबादी पर्सन' था, जो प्रसाद की ओर ही इशारा है।

दरअसल, रायडू ने खुलासा किया है कि उनको अपने करियर के शुरुआती दिनों में डोमेस्टिक क्रिकेट मैनेजमेंट के साथ बहुत दिक्कतें आई थी और उस वक्त (2004-05) हैदराबाद के सेक्रेटरी शिवलाल यादव थे। शिवलाल यादव के भाई राजेश यादव तब हैदराबाद के कोच थे।

इन लोगों के साथ अपनी परेशानियों को देखते हुए अगले सीजन में रायडू ने आंध्र की ओर रुख करने का फैसला किया, जहां एमएसके प्रसाद कप्तान थे। इस बारे में रायडू कहते हैं, "उस समय हैदराबाद के सेक्रेटरी के साथ मुझे काफी दिक्कत थी, उनके भाई टीम के कोच थे और उनके बेटे हैदराबाद की टीम के कप्तान थे। चीजें बहुत बेहतर नहीं चल रही थी।

"मैं फिर एमएसके प्रसाद की कप्तानी में खेलने आंध्र चला गया। वहां मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन मुझे उस वक्त एमएसके प्रसाद के खेल के कुछ तरीके समझ में नहीं आए। इसलिए मैं वापस हैदराबाद चला गया। मुझे प्रसाद के वर्क मैथड पसंद नहीं थे।"

रायडु का कहना है कि उनको पर्सनल लेवल पर एमएसके प्रसाद से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन शायद यही उपरोक्त वजह हो सकती हैं जिसके चलते उनका वर्ल्ड कप में चयन नहीं किया गया। रायडू ने तब प्रसाद के थ्री-डायमेंशन कमेंट पर तंज कसते हुए वर्ल्ड कप को थ्री-डी में देखने वाला चर्चित ट्वीट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+