कोहली और रोहित भी नहीं कर पाए जो, वो इस भारतीय ने कर दिखाया! 16 पारियों में 1000 रन ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Aman Mokhade equals world record: भारतीय घरेलू क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ियों द्वारा बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए जाते रहे हैं। हाल ही में एक युवा खिलाड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। विदर्भ के युवा ओपनर अमन मोखाड़े ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ कमाल की पारी खेलने का काम किया। इस पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने का काम किया।
अमन मोखाड़े ने किया वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर (Aman Mokhade equals world record)
अमन मोखाड़े अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह जादुई आंकड़ा महज 16 पारियों में छू लिया। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम पोलक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अमन मोखाड़े ने लिस्ट-ए क्रिकेट का एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर कर दिया जिसे तोड़ना नामुमकिन माना जाता था।

रोहित-कोहली भी नहीं कर सके थे ऐसा
इतना ही नहीं अमन अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने 17 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। अमन मोखाड़े ने वो कर दिखाया जो आज तक विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी नहीं कर सके थे।
कर्नाटक के खिलाफ खेली तूफानी पारी
बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर के 76 रनों की मदद से 280 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे अमन मोखाड़े ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने महज 122 गेंदों में 138 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत विदर्भ ने 46.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।












Click it and Unblock the Notifications