बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद बोला यह अफ्रीकी खिलाड़ी, तीनों फॉर्मेट खेलना मुश्किल, गेम होता है खराब

लंदन, जुलाई 26। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में एक नई बहस छिड़ चुकी है। कई खिलाड़ी अब अपने-अपने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए अपनी राय प्रकट कर रहे हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का भी कहना है कि अगर क्रिकेट का बिजी शेड्यूल रहता है तो उससे खिलाड़ियों के गेम पर जरूर असर पड़ता है। डिकॉक ने यह बात इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 92 रनों से मिली हार के बाद कही।

quinton de kock

खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना होता है मुश्किल- डिकॉक

क्विंटन डिकॉक ने कहा है कि क्रिकेट के बिजी शेड्यूल की वजह से खिलाड़ियों पर काफी दबाव पड़ता है ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेल रहा है तो उसका खेलना काफी कठिन हो जाएगा। आपको बता दें कि क्विंटन डिकॉक भी पिछले साल दिसंबर तक तीनों फॉर्मेट खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने का हवाला देते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

सीमित ओवर का गेम खेल रहे हैं डिकॉक

टेस्ट को अलविदा कहने के बाद से डिकॉक सिर्फ वनडे और टी20 खेल रहे हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि मुझे कई क्रिकेट लीग खेलने के ऑफर थे और मुझे बुलाया भी गया था, लेकिन मैंने अपने देश के लिए खेलना जारी रखने का फैसला किया और मैं इससे बहुत खुश हूं। 29 साल के डिकॉक टेस्ट फॉर्मेट में 54 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3300 रन बनाए हैं। इसमें उनके 6 शतक भी शामिल हैं।

स्टोक्स के रिटायरमेंट से मची खलबली

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स के वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट के बाद क्विंटन डिकॉक से पहले पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा था कि वनडे क्रिकेट को तो खत्म ही कर देना चाहिए। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री टेस्ट क्रिकेट को लेकर कह चुके हैं कि इस फॉर्मेट की क्वालिटी को अगर बचाना है तो टेस्ट क्रिकेट टॉप की 6 टीमों तक सीमित रखा जाए। आपको बता दें कि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वो अब टी20 और टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+