हार्दिक-नताशा विवाद में अब हुई दिशा पाटनी की एंट्री! फैंस ने कहा- नताशा को भी धोखा मिलना चाहिए

Aleksander Alex Share Instagram Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद से ही नताशा स्टेनकोविक सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए वह फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। हार्दिक पंड्या से अलग होने के बाद नताशा सर्बिया वापस चली गई थीं, लेकिन बाद में वह मुंबई लौट आईं और अब अपनी जिंदगी को नए तरीके से जी रही हैं।

अलेक्जेंडर एलिक्स के साथ नजर आती हैं नताशा

तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक अक्सर अलेक्जेंडर एलिक्स के साथ देखी जाती हैं। वह दोनों साथ में जिम, पार्टी और अन्य जगहों पर नजर आते रहे हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि नताशा और अलेक्जेंडर के बीच एक खास रिश्ता है। उनके बीच के करीबी संबंध सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलते हैं। जिस पर फैंस भी लगातार कमेंट्स करते रहते हैं।

Aleksander Alex 1

अटकलें और चर्चाओं का माहौल गर्म

अलेक्जेंडर एलिक्स और नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की अटकलें और चर्चाएं होती रही हैं। दोनों के बीच दोस्ती और संभावित डेटिंग को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, नताशा और अलेक्जेंडर ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, जिससे यह साफ हो सके कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं।

अलेक्जेंडर ने दिशा के साथ शेयर की तस्वीर

हाल ही में अलेक्जेंडर एलिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक यूजर ने नताशा स्टेनकोविक को निशाना बनाते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया। अलेक्जेंडर अपनी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में नताशा स्टेनकोविक से जुड़े कई कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा नताशा ने हमारे हार्दिक भाई को धोखा दिया अब उसे भी धोखा मिलना चाहिए।

दिशा के करीबी दोस्त हैं अलेक्जेंडर

इस पोस्ट में एक यूजर ने नताशा के बारे में कमेंट करते हुए कह कि उसे धोखा मिलना चाहिए, क्योंकि उसने हार्दिक को धोखा दिया है। अलेक्जेंडर एलिक्स दिशा पाटनी के क्लोज फ्रेंड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा और अलेक्जेंडर 2015 में एक ही फ्लैट शेयर करते थे और उनके करियर के शुरुआती दिनों में एक साथ काम करने का सिलसिला शुरू हुआ था, क्योंकि दोनों एक ही एजेंसी में काम कर रहे थे। यही वजह है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+