'इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है, हौसला रखो धवन', शिखर का दर्द देख अक्षय कुमार की आंखें भी नम

Akshay Kumar post goes viral: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी एक पोस्ट की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। शिखर धवन ने पिछले दिनों अपने बेटे जोरावर को लेकर इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस पोस्ट में शिखर धवन ने फैंस के साथ अपना दर्द बांटने का काम किया था।

बेटे से मिलना मुश्किल: मौजूदा समय में शिखर धवन भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह तीनों ही फॉर्मेट में से किसी का भी हिस्सा नहीं हैं। अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने के बाद शिखर धवन अपने बेटे जोरावर से मिलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया के जरिए भी वह अपने बेटे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

Akshay Kumar 1

शेयर किया था इमोशनल पोस्ट: शिखर धवन ने अपने पोस्ट में बताया था कि वह जोरवार को काफी मिस कर रहे हैं। अपने बेटे को लेकर जो शिखर धवन ने पोस्ट किया था उसमें उन्होंने लिखा था कि वह जोरावर से मिल नहीं पा रहे हैं। जोरावर की खैरियत जानने के लिए भी उनके पास कोई विकल्प मौजूद नहीं है। अलग होने के बाद हर जगह से उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कई सारी बातों का जिक्र किया था।

अक्षय कुमार का रिएक्शन आया सामने: शिखर धवन के इस पोस्ट पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब इस बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। अक्षय कुमार ने शिखर धवन के इमोशनल पोस्ट को टैग करते हुए लिखा कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद भावुक हो गया हूं।

एक पिता के रूप में मैं जानता हूं कि अपने बच्चों को ना देख पाने या ना मिल पाने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है, हौसला रख शिखर। हम में से लाखों लोग आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जल्दी आप अपने बेटे से मिल सकते हो, भगवान सब ठीक कर देगा। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+