क्या केएल राहुल ने खुद मारी पैर पर कुल्हाड़ी? टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुनने पर अगरकर की बड़ी प्रतिक्रिया

Ajit Agarkar on KL Rahul: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। केएल राहुल आईपीएल में अच्छी बैटिंग कर रहे हैं लेकिन उनको टीम में शामिल नहीं करने का कारण सामने आया है। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता में इसका जिक्र किया।

अजित अगरकर ने कहा कि केएल राहुल शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन हम मिडिल ऑर्डर में एक बल्लेबाज देख रहे थे। फ़िलहाल केएल राहुल टॉप क्रम में बैटिंग करते हैं। मैं समझता हूँ कि जरूरत पड़ने पर संजू सैमसन निचले क्रम में खेलने की क्षमता रखते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पन्त भी पांचवें नम्बर पर खेल रहे हैं।

kl rahul

अगरकर ने बताया कि ऐसा नहीं था कि केएल बेहतर है या ये (पन्त-सैमसन) लोग बेहतर हैं। यह उन स्लॉट्स के बारे में है जिनकी हमें जरूरत थी और हमें लगता है कि ये दोनों इस समय बेहतर ढंग से सुसज्जित हैं। उन्होंने बाद में खेलकर विकेट पर समय बिताया है, मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप में इसकी आवश्यकता है।

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करने के अलावा बैटिंग में भी उम्दा प्रदर्शन किया है। केएल राहुल ने भी अपने बल्ले से रन बनाए हैं लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए उनको शामिल नहीं किया जा सका।

ऋषभ पन्त ने इस सीजन करीबन 157 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ऋषभ पन्त कार एक्सीडेंट के बाद खेलते हुए धमाका करने में सफल रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में उनका सबसे ज्यादा स्कोर नाबाद 88 रनों का रहा है। मिडिल ऑर्डर में खेलने के कारण वह टीम में शामिल किये गए हैं।

अगरकर ने रिंकू सिंह को लेकर भी कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है, टीम में एक अतिरिक्त स्पिन विकल्प शामिल करने की वजह से जगह नहीं बन पाई। शुभमन गिल की भी कोई गलती नहीं है। टीम कॉम्बिनेशन के कारण उनको जगह नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+