अजिंक्य रहाणे अब एक दूसरी टीम के लिए खेलेंगे, CSK से खेलने के बाद लिया यह बड़ा फैसला
Ajinkya Rahane: भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के लिए फाइनल खेले थे। उनका प्रदर्शन टीम इंडिया की तरफ से बेस्ट रहा था। अब वह विंडीज दौरे के लिए तैयारी में हैं लेकिन एक और अहम खबर भी रहाणे के बारे में सामने आई है।
अजिंक्य रहाणे अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी खेलेंगे। काउंटी डिविजन 2 में वह खेलते हुए नज़र आएँगे। उनकी टीम लीसेस्टरशायर होगी। रहाणे ने इस काउंटी टीम के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। सितम्बर माह में वह रॉयल लंदन कप में खेलेंगे।

इंग्लैंड में रॉयल लंदन कप पचास ओवर का एक घरेलू टूर्नामेंट है। अजिंक्य रहाणे सफेद गेंद क्रिकेट में वहां हाथ आजमाएंगे। हाल ही में वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। चेन्नई के लिए खेलते हुए रहाणे ने कुछ शानदार पारियां खेल भारतीय टेस्ट टीम में जगह बना ली।
पीटीआई के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट के बाद रहाणे जुलाई में सीधा इंग्लैंड जाकर लीसेस्टरशायर से जुड़ेंगे। वह रॉयल लंदन को के अलावा चार काउंटी गेम भी खेलेंगे। वह अगस्त और सितम्बर में वहां खेलेंगे।
गौरतलब है कि रहाणे काउंटी क्रिकेट में पहली बार नहीं खेल रहे हैं। वह इससे पहले भी वहां खेले हैं। साल 2019 में रहाणे ने हैम्पशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेला था। अब वह दूसरी बार वहां काउंटी खेलने जा रहे हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में रहाणे के अलावा टीम इंडिया का अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चला था। रहाणे ने भारत की पहली पारी के दौरान 89 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी वह कुछ रन बनाने में सफल रहे थे। टीम इंडिया को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। देखना होगा कि काउंटी में रहाणे का प्रदर्शन किस प्रकार का होगा।












Click it and Unblock the Notifications