KKR का कप्तान या उपकप्तान, कौन है ज्यादा अमीर? रहाणे और वेंकटेश अय्यर की नेटवर्थ में कितना अंतर
Aajinkya Rahane and Venkatesh Iyer: आईपीएल के अगले सीजन से पहले टीमों की तैयारी अंतिम चरण में पहुँच गई है। केकेआर ने आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान बनाया है। मुंबई से आने वाले रहाणे को खेल और कप्तानी दोनों का लम्बा अनुभव है।
पिछले साल हुई नीलामी में अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने डेढ़ करोड़ की राशि के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया था। हालांकि यह नहीं लग रहा था कि उनको कप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी भी दी जाएगी। कप्तानी के लिए अलग ही नाम खबरों में था।

वेंकटेश अय्यर का नाम कप्तानी के लिए दौड़ में चलने की खबरें आई थीं। ऐसा हो भी सकता था क्योंकि श्रेयस अय्यर भी युवा कप्तान थे और टाइटल जीतने में सफल रहे थे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ लेकिन वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने उपकप्तानी का जिम्मा जरूर दे दिया। उनको आईपीएल में भारी रकम मिली है, ऐसे में कप्तान और उपकप्तान की नेटवर्थ का तुलनात्मक अध्ययन दिलचस्प होगा।
Ajinkya Rahane की नेटवर्थ
अजिंक्य रहाणे के पास बीसीसीआई का कोई अनुबंध नहीं है। उनको वार्षिक अनुबंध से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रणजी ट्रॉफी में उनको प्रति मैच सैलरी मिलती है। इसके अलावा आईपीएल से भी वह धन अर्जित करते हैं। इस बार वह डेढ़ करोड़ में केकेआर के पास हैं। आईपीएल में वह 2008 से एक्टिव हैं। आईपीएल में उनकी उच्चतम फीस 9।5 करोड़ थी, जो राइजिंग पुणे सुपर जायंट से 2017 में मिली थी।
उनकी कमाई में ब्रांड्स का भी बड़ा योगदान है। रहाणे CEAT, NeoGrowth, Games24x7, ELSA Corp, Hero Motocorp, Adidas आदि ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। मुंबई के पाली हिल्स क्षेत्र में उनके पास आलिशान घर है।
रहाणे के पास Audi Q5, Volvo XC60, Range Rover Velar, BMW 6, Mercedes Maybach GLS जैसी लग्जरी गाड़ियाँ हैं, जिनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों में है। इन सबको जोड़ते हुए अब अजिंक्य रहाणे की कुल नेटवर्थ के बारे में बात की जाए, तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह 80 करोड़ रुपये है, जो कहीं से भी कम नहीं आंकी जा सकती है।
Venkatesh Iyer की आईपीएल फीस
वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने उपकप्तान बनाया है, वह 30 साल उम्र के हैं। वेंकटेश के ऊपर आईपीएल नीलामी में पैसा पानी की तरह बहाया गया था। उनको 23 करोड़ 75 लाख की भारी भरकम राशि देकर केकेआर ने अपने साथ शामिल कर लिया था।
Ajinkya Rahane और अय्यर में कौन अमीर
वेंकटेश अय्यर की ज्यादातर कमाई क्रिकेट से ही आती है, उनमें घरेलू, इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल शामिल है। इसके अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी उनकी आय होती है। माय प्रोटीन और एसएस स्पोर्ट्स ब्रांड्स से आने वाले पैसों के सोर्स हैं। इंदौर में उनका चाय सुट्टा बार कैफे भी है। सब कुछ मिलाकर उनकी कुल नेटवर्थ 30 करोड़ के करीब बताई जाती है। आने वाले समय में यह और ज्यादा बढ़ जाएगी। फ़िलहाल वह अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे से कमाई के मामले में पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications