SKY से एक कदम आगे निकले ईशान किशन, दिग्गज ने दिया नया नाम, कहा- Mr. 361

Ajay Jadeja on Ishan Kishan: ईशान किशन ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़कर साबित कर दिया कि उनमें कितनी काबिलियत है। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें लगातार मौका मिलता रहा तो वो टीम के लिए क्या कर सकते हैं।

Ajay Jadeja on Ishan Kishan: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने सीरीज के अंतिम वनडे मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारत ने वनडे क्रिकेट में अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को 227 रनों से मात दी। बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन ने अकेले 210 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद वह वनडे फॉर्मेट के नए हीरो बनकर सामने आए हैं।

Recommended Video

    IND vs BAN: Ishan Kishan ने मैच के बाद जो कहा वो आपके होश उड़ा देगा | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    अजय जडेजा हुए किशन के फैन

    अजय जडेजा हुए किशन के फैन

    भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा ने ईशान किशन को सूर्यकुमार से भी बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव मिस्टर 360 हैं तो ईशान किशन मिस्टर 361 बन गए हैं। सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के शो में अजय जडेजा ने ईशान किशन की बल्लेबाजी की सरहाना की। उन्होंने कहा कि आजकल की पीढ़ी के लिए इस तरह का शॉट लगाना आम बात हो गई है।

    मिस्‍टर 361 डिग्री हैं ईशान किशन

    मिस्‍टर 361 डिग्री हैं ईशान किशन

    अजय जडेजा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि ईशान किशन मिस्‍टर 361 डिग्री हैं। इस तरह की बल्‍लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाना बेहद मुश्किल काम होता है। इसलिए मैं उन्हें सूर्यकुमार यादव से भी आगे रखूंगा। ईशान किशन इस तरह की शॉट लगाते हुए लंबी पारी खेल सकते हैं, यह देखकर अच्छा लगा। उनकी बल्लेबाजी से आने वाले समय में भारत को बड़ा फायदा हो सकता है।

    300 रन बनाना चाहते थे किशन

    300 रन बनाना चाहते थे किशन

    ईशान किशन ने 210 रनों की धुंआधार पारी खेलने के बाद बताया कि वह 300 रन बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यहां विकेट बैटिंग के लिए अच्छी थी। मेरा इंटेंट साफ था, अगर बॉल मेरे पाला में आया तो मैं उस पर प्रहार करुंगा। जब मैं 95 के स्कोर पर था तो बड़ा शॉट खेलना चाहता था लेकिन उन्होंने समझाया कि यह तुम्हारा पहला शतक है। उन्होंने कहा कि कोहली से मैदान पर उन्हें काफी मदद मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+