Aiden Markram ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, टूट गया 26 साल पुराना ये धांसू रिकॉर्ड
Aiden Markram breaks Sachin Tendulkar Record: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम ने क्रिकेट इतिहास में एक खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में शानदार 136 रन की पारी खेली। यह WTC फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इतना ही नहीं यह स्कोर किसी भी आईसीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना सबसे ऊंचा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है।
टूट गया सचिन तेंदुलकर का 26 साल पुराना रिकॉर्ड (Aiden Markram breaks Sachin Tendulkar Record)
इस पारी के साथ ही मार्करम ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1998 में शारजाह कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रन बनाए थे। वह पारी क्रिकेट इतिहास में "डेजर्ट स्टॉर्म" के नाम से प्रसिद्ध है। अब मार्करम का 136 रन का स्कोर इस सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने अपनी दमदार पारी से साउथ अफ्रीका को दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाने का काम किया।

27 सालों बाद टीम ने जीता आईसीसी खिताब
मार्करम की यह पारी रिकॉर्ड तोड़ने वाली रही। जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 27 सालों बाद एक आईसीसी खिताब अपने नाम किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी (तब नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था) जीती थी। एडेन मार्करम अब आईसीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा 1975 में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और 1996 में श्रीलंका के अरविंदा डी सिल्वा ने किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC फाइनल में सबसे बड़े स्कोर
एडेन मार्करम (SA) - 136 रन (WTC फाइनल, 2025)
सचिन तेंदुलकर (IND) - 134 रन (शारजाह कप, 1998)
पॉल कॉलिंगवुड (ENG) - 120* रन (CB सीरीज, 2007)
सचिन तेंदुलकर (IND) - 117* रन (CB सीरीज, 2008)
गैरी कर्स्टन (SA) - 112* रन (1994)












Click it and Unblock the Notifications