'भारतीय फैंस को खामोश करना होगा...', कोहली के आउट होने के बाद वायरल हुआ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस का वीडियो

Australian cricket captain Pat Cummins: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रलियाई टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को टिकने का मौका नहीं दिया है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के आउट होने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सन्नाटा छा गया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की 18 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही हुई बात वायरल होने लगी।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारतीय फैंस को वो खामोश करना चाहेंगे। इसलिए जैसे ही विराट कोहली का विकेट गया, स्टेडियम में पिन ड्रॉप साइलेंट हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पैट कमिंस का वो वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें उन्होंने का था कि भारतीय फैंस को खामोश कर उन्हें मजा आएगा।

Australian cricket captain Pat Cummins

पैट कमिंस ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि, ''मुझे लगता है कि आपको सच स्वीकार करना होगा...और चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। ये जाहिर सी बात है कि फैंस एकतरफा होंगे, अहमदाबाद में भारतीय फैंस ज्यादा होंगे, लेकिन उन फैंस को खामोश करना होगा। फैंस को शांत करना से ज्यादा संतुष्टिदायक कुछ नहीं होगा, हमारा कल यही लक्ष्य रहने वाला है। हमें पता है कि लीड-अप में शोर होगा...जिससे हमें प्रभावित नहीं होना है।''

पेट कमिंस ने कहा, " हम जानते हैं कि स्टेडियम खचाखच भरा होने वाला है। यहां 130,000 प्रशंसक भारत का समर्थन करने वाले हैं। इसलिए यह शानदार होने वाला है। भारतीय टीम सच में अच्छा खेल रही है। अभी तक वो इस टूर्नामेंट में अपराजित हैं। लेकिन हम जानते हैं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं उन्हें अच्छी तरह से हम काम लेंगे। हमने पिछले कुछ सालों में उनके साथ काफी सफलतापूर्वक खेला है, इसलिए यह सब आपको एक अच्छा फाइनल देगा।''

पैट कमिंस का ये बयान अब वायरल हो गया है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने उनका ये बयान शेयर किया है। आप भी देखें कुछ ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+