Virat Kohli Retirement: सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड अब कौन तोड़ेगा? कोहली के संन्यास से टूटा फैंस का सपना

Virat Kohli Retirement: भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली का यह फैसला रोहित शर्मा के संन्यास के कुछ समय बाद आया है। इन दोनों के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कई बड़ी उलब्धियां हासिल की है।

विराट कोहली का टेस्ट करियर रहा दमदार (Virat Kohli Retirement)

विराट कोहली का टेस्ट करियर 14 साल तक चला इस दौरान उन्होंने 123 मैच खेले और 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल हैं। साल 2014 से 2022 तक कप्तान के रूप में उन्होंने भारत को 68 टेस्ट में 40 जीत दिलाई, जिससे वह देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए। पिछले पांच साल से विराट कोहली अपने फॉर्म से जूझ रहे थे।

Virat Kohli 1

बतौर कप्तान किया कमाल

कोहली के नेतृत्व ने टेस्ट क्रिकेट में भारत को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जिसमें 2021 और 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना भी शामिल है। विराट कोहली ने 20 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर दे दी है। विराट कोहली के जाने के बाद टेस्ट में टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई है।

सचिन का महान रिकॉर्ड बरकरार

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी करियर के दौरान 664 मैचों में 34357 रन बनाए, जिसमें 100 शतक शामिल थे। यह रिकॉर्ड आज भी सबसे बड़ा है और क्रिकेट की दुनिया में एक मील का पत्थर माना जाता है। उनके बाद कुमार संगाकारा का नाम आता है, जिन्होंने 594 मैचों में 28016 रन बनाए और 64 शतक जड़े। संगाकारा ने 2015 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जिससे विराट कोहली के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का सबसे बड़ा मौका था।

कोहली के पास था रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

कोहली ने अब तक 550 मैचों में 27599 रन बनाए हैं, जिनमें 82 शतक शामिल हैं। हालांकि, वह सचिन से करीब 6000 रन पीछे हैं, और टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनके लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना अब लगभग असंभव सा लगता है। कोहली के बाद जो रूट इस वक्त सबसे सक्रिय बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके नाम 361 मैचों में सिर्फ 20724 रन और 53 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+