रोहित-विराट के बाद अब इस भारतीय ने लिया संन्यास, 14000 से ज्यादा रन बनाकर क्रिकेट को कहा अलविदा
India Player Announces Retirement: टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी प्रियांक पांचाल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। प्रियांक कुछ सीरीज में भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
प्रियांक पांचाल ने किया संन्यास का ऐलान (India Player Announces Retirement)
गुजरात के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल के अचानक संन्यास की घोषणा से फैंस भी हैरान हैं। गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने सोमवार को प्रियांक पांचाल के संन्यास की खबरों की पुष्टि की। प्रियांक पांचाल ने घरेलू क्रिकेट में गुजरात की टीम का लंबे समय तक नेतृत्व किया और अपनी बल्लेबाजी से टीम को कई बार सफलता दिलाई।

कर चुके हैं इंडिया ए की कप्तानी
प्रियांक ने इंडिया ए की कप्तानी भी की है। साल 2021-22 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए प्रियांक पांचाल ने रोहित शर्मा की जगह ली थी। लेकिन उन्हें वहां भी मौका नहीं मिला। प्रियांक घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते थे। 35 वर्षीय प्रियांक ने 127 प्रथम श्रेणी मैचों में 45.18 की औसत से 8856 रन बनाए हैं। उनके नाम 29 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।
प्रियांक ने बनाए हैं 1400 से ज्यादा रन
प्रियांक ने 97 लिस्ट ए मैचों में 3672 रन बनाए। उन्होंने अपना आखिरी लिस्ट ए मैच दिसंबर 2023 में खेला। प्रियांक ने 59 टी20 मैचों में 1522 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल नहीं खेला। प्रियांक घरेलू क्रिकेट के उन दिग्गजों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में शामिल हुए बिना ही खेल से संन्यास ले लिया। अब तक प्रियांक घरेलू क्रिकेट में 14 हजार से ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की है।
दमदार रहा है करियर
पांचाल ने रणजी ट्रॉफी 2016-17 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 314 रनों की नाबाद पारी खेलकर कुल 1310 रन बनाए। उनकी इस दमदार पारी की वजह से गुजरात टीम ने उस साल रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। इसके अलावा, वह गुजरात टीम के सदस्य थे, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी 2015-16 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2012-13 व 2013-14 में भी जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications