पाकिस्तान ने फिर लिया भारत से पंगा! IPL और PSL में फिर होगी टक्कर, एक ही दिन शुरू होंगे मुकाबले
PSL Resume On May 17: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद एक बार फिर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। भारत जहां आईपीएल 2025 का आगाज दोबारा शुरू करने जा रहा है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी अपनी क्रिकेट लीग पाकिस्तान सुपर लीग के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने-अपने टूर्नामेंट का आगाज 17 मई से दोबारा शुरू करने जा रहे हैं।
17 मई से होगी पीएसएल की शुरुआत (PSL Resume On May 17)
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नक्शेकदम पर चलते हुए 17 मई से अपने रुके हुए सीजन को फिर से शुरू करेगी। पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुष्टि हो गई है कि फाइनल अब 25 मई को होगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि पीएसएल वहीं से शुरू होगा, जहां से इसे छोड़ा गया था। 6 टीमें, 0 डर। 17 मई से शुरू होने वाले 8 रोमांचक मैचों के लिए तैयार रहें, जो 25 मई को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल तक पहुंचेंगे। सभी टीमों को शुभकामनाएं।

पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे सभी मुकाबले
हालांकि, अभी तक मैचों को लेकर वेन्यू की घोषणा भी नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे। पहले ऐसी खबरें थी पाकिस्तान अपने बचे हुए मैच यूएई में कराना चाहती है। लेकिन यूएई ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। लेकिन भारत और पाकिस्तान यानी दोनों देशों के बीच समझौता होने के बाद अब यह टूर्नामेंट दोबारा पाकिस्तान में ही खेला जाएगा।
इस वजह से रोका गया था टूर्नामेंट
पिछले हफ़्ते भारत-पाकिस्तान विवाद के कारण पीएसएल 2025 को स्थगित कर दिया गया था, क्योंकि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास एक ड्रोन गिर गया था। पीसीबी ने लीग को यूएई में स्थानांतरित करने की कोशिश की, लेकिन अंततः यह कारगर नहीं हुआ, जिसके कारण लीग को निलंबित कर दिया गया। फिर छह पीएसएल फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 43 विदेशी खिलाड़ियों को रावलपिंडी में एक सैन्य एयरबेस के माध्यम से पाकिस्तान से बाहर भेजा गया।
बता दें कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है और मौजूदा समय में 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। अन्य तीन स्थानों के लिए लड़ाई तेज हो रही है, कराची किंग्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड, लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी अभी भी दावेदारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications