धोनी पर भी चढ़ा तमिल सिनेमा का बुखार, करने जा रहे हैं Kollywood में एंट्री? जल्द होगा ऐलान
नई दिल्ली, 12 मई। महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट जगत का वो नाम है, जिनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में टीम इंडिया को नंबर वन बनाने का श्रेय क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी को ही जाता है। आज धोनी रेगुलर क्रिकेट से भले ही दूर हो चुके हैं लेकिन उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं हुई है। आईपीएल इसका साक्षात उदाहरण है, जब भी धोनी मैदान पर उतरते हैं, माही-माही के नाम से स्टेडियम गूंज उठता है।
Recommended Video

हर अवतार में अब तक धोनी रहे हैं हिट
भले ही इस बार उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स आशा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन धोनी का जलवा बरकरार है। वैसे धोनी का हर अवतार लोगों को पसंद ही आता है। मैदान के अंदर वो एक सफल कप्तान, बेस्ट फिनिशर और बेहतरीन विकेट कीपर साबित हो चुके हैं तो वहीं मैदान के बाहर धोनी का सैनिक वाला अवतार, विज्ञापन वाला रूप भी लोगों को काफी भाया है। इसलिए वो अभी तक जिस-जिस भी रूप में लोगों के सामने प्रकट हुए हैं, लोगों ने दोनो हाथों से उनका स्वागत किया है।

कॉलीवुड ज्वाइन करने जा रहे हैं माही
क्रिकेट और एड की दुनिया में जबरदस्त हिट रहने वाले धोनी के बारे में एक नई खबर सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल के बाद अब कॉलीवुड यानी कि तमिल सिनेमा में एंट्री करने जा रहे हैं वो भी बतौर प्रोड्यूसर।
साउथ की फिल्मों का निर्माण करेंगे धोनी!
जी हां, धोनी अब साउथ की फिल्मों का निर्माण करेंगे और इसका ऐलान वो आईपीएल 2022 का सीजन खत्म होने के बाद करने वाले हैं। खबर है कि उन्होंने तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के करीबी संजय से हाथ मिलाया है और उनकी पहली फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
मालूम हो कि धोनी की तमिलनाडु में एक बहुत बड़ी फैन फॉलोईंग हैं, ऐसे में उनका ये बिजनेस वाला अवतार उनके लिए फायदा ही फायदा ला सकता है। वैसे इस बारे में धोनी की ओर से कुछ कहा नहीं गया है लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
धोनी के फैंस हुए खुश, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
वो लोग अभी से धोनी को इस बारे में बधाई दे रहे हैं और उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से बॉक्स ऑफिस पर साउथ की बहुत सारी फिल्मों ने जबरदस्त धमाल मचाया है और मोटी कमाई की है, जबकि कई बड़ी हिंदी फिल्मों ने लोगों को निराश किया है।

IPL 2022 के बाद धोनी का दिखेगा नया रूप
इस वक्त लोगों के अंदर साउथ सिनेमा को लेकर काफी क्रेज बढ़ गया है, शायद मार्केट और लोगों का टेस्ट देखते हुए धोनी ने ये कदम उठाने का फैसला किया है, वैसे भी धोनी की सोच अक्सर लोगों की सोच से आगे रही हैं इसलिए वो हमेशा अपने फैसलों से वो लोगों को चौंकाते ही आए हैं, हालांकि उनके निर्णय आम तौर पर सही ही साबित होते हैं। देखते हैं उनका ये थलाइवा प्रोड्यूसर का आइडिया उनके लिए कितना लकी साबित होता है?












Click it and Unblock the Notifications