Champions Trophy से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने ली भारत से टक्कर! PSL का शेड्यूल जारी कर दी IPL को चुनौती
PSL 2025 schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 10वें सीजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 अप्रैल, 2025 को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच से होगी। बता दें कि साल 2025 में पीएसएल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ ओवरलैप होगा, जो 22 मार्च से 25 मई तक निर्धारित किया गया है।
इन जगहों पर खेले जाएंगे पीएसएल 2025 (PSL 2025 schedule)
पीएसएल 2025 में 30 लीग मैच होंगे। इसके बाद 13 मई को क्वालीफायर, 14 मई को एलिमिनेटर 1 और 16 मई को एलिमिनेटर 2 होगा। फाइनल मुकाबला 18 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। रावलपिंडी में अधिकांश मैच (11) खेले जाएंगे, जबकि लाहौर में इससे भी अधिक (13) मैच खेले जाएंगे। रावलपिंडी और लाहौर के अलावा कराची और मुल्तान में भी पीएसएल 2025 के मुकाबले खेले जाएंगे।

यहां देखें पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का शेड्यूल
11 अप्रैल - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
12 अप्रैल - पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम; कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची
13 अप्रैल - क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
14 अप्रैल - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
15 अप्रैल - कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची
16 अप्रैल - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
18 अप्रैल - कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची
19 अप्रैल - पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
20 अप्रैल - कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची
21 अप्रैल - कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची
22 अप्रैल - मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम
23 अप्रैल - मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम
24 अप्रैल - लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
25 अप्रैल - क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर












Click it and Unblock the Notifications