AFG vs SL, Dream 11: मोटी कमाई करने के लिए इन खिलाड़ियों को चुनें, ये है बेस्ट ड्रीम इलेवन
AFG vs SL, Dream 11: वर्ल्ड कप में सोमवार का मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन बाद में इस टीम ने वापसी करते हुए धमाका कर दिया। इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को अफगानिस्तान ने पराजित कर दिया।
अफगानिस्तान की टीम जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से पुणे में मैदान पर उतरेगी। हालांकि श्रीलंका के भी हौसले बुलंद है। श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड को हराया था। ऐसे में उनको भी कम नहीं आँका जा सकता है। शुरुआत में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले में ड्रीम इलेवन और फैंटेसी टिप्स अहम रहें वाले हैं। फैन्स की नजर बेस्ट खिलाड़ियों को टीम में चुनते हुए पैसे कमाने के ऊपर रहेगी। ड्रीम इलेवन टीम में चुनने के लिए कुछ खिलाड़ियों को लेकर यहाँ सलाह दी गई है।
Afghanistan vs Sri Lanka Dream 11
कप्तान: कुसल मेंडिस
उपकप्तान: पथुम निसंका
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस
बल्लेबाज: हशमतुल्लाह शाहिदी, इब्राहिम जादरान, पथुम निसंका
ऑल राउंडर: मोहम्मद नबी, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे
गेंदबाज: राशिद खान, माहीश तीक्ष्णा, मुजीब उर रहमान, कसुन रजिता
श्रीलंका की टीम ने अब तक खेले गए 5 मैचों में 2 मैचों में जीत दर्ज की है। 4 अंकों के साथ पांचवें नम्बर पर है। अफगानिस्तान की टीम ने पांच में से दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए तालिका में सातवाँ स्थान है। श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है लेकिन संभावना है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर और कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे, माहीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका












Click it and Unblock the Notifications