AFG vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीत से की चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत, अफगानिस्तान को बुरी तरह हराया, बने ये रिकॉर्ड

Afghanistan vs South Africa Highlights: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला एकतरफा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब अफगानिस्तान को भी अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान के लिए अब आने वाले मुकाबले करो या मरो का बन गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की जीत (Afghanistan vs South Africa Highlights)

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रेयान रिकेल्टन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका को 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। नबी ने टोनी डी जोर्जी को अजमतुल्लाह ओमरजई के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद रेयान रिकेल्टन और कप्तान तेम्बा बावुमा ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हावी नजर आये। रिकेल्टन और बावुमा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 129 रन की बड़ी साझेदारी की।

Afghanistan 1

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ बनाया रिकॉर्ड

रेयान रिकेल्टन ने शतक जड़ने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रेयान रिकेल्टन इस टूर्नामेंट के इतिहास में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के कुल 5वें बल्लेबाज बने। इससे पहले ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस और हाशिम अमला 1-1 शतक लगा चुके हैं। जबकि हर्षल गिब्स इस टूर्नामेंट में एक से अधिक शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के इकलौते खिलाड़ी हैं। वहीं रेयान रिकेल्टन के वनडे करियर का यह पहला शतक रहा।

अफगानिस्तान को मिली बड़ी हार

अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने सबसे अधिक 90 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। 316 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 208 रनों पर सिमट गई और इसके साथ ही टीम को 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+