AFG vs PAK 1st T20: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीम में शामिल हैं कई धुरंधर

AFG vs PAK 1st T20 Toss Updates: अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों की कोशिश पहले मैच को जीतकर टी-20 सीरीज का आगाज शानदार तरीके से करने की होगी।

Afghanistan vs Pakistan

AFG vs PAK 1st T20 Toss Updates: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। अफगानिस्तान की टीम अब तक पाकिस्तान से एक भी टी-20 मैच नहीं जीत सकी है। लिहाजा अफगानिस्तान की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी।

रिजवान और बाबर को मिला आराम

इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम ने अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आराम दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले मोहम्मद हारिस,आजम खान और इहसानुल्लाह को टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के पास बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के गैर-मौजूदगी में पाकिस्तान पर दबाव बनाने का शानदार मौका होगा।

अफगानिस्तान नहीं जीती है एक भी मैच

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज के किसी भी मैच का प्रसारण भारत में टीवी चैनलों पर नहीं किया जाएगा। टी-20 सीरीज के पहले मैच को फैंस फैनकोड एप का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा। इन दोनों देशों के बीच अब तक तीन टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इन तीनों ही मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है। पाकिस्तान अपनी इस जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा, जबकि अफगानिस्तान की कोशिश पहली जीत दर्ज करने पर होगी।

यहां जानें प्लेइंग इलेवन

अफ़ग़ानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (w), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह ज़द्रान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, राशिद खान (c), मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक।

पाकिस्तान- सईम अयूब, मोहम्मद हारिस, अब्दुल्ला शफीक, तैय्यब ताहिर, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, इमाद वसीम, नसीम शाह, ज़मान खान, इहसानुल्लाह।

टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है दोनों टीमें

अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्ला अटल, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक।

पाकिस्तान की टीम: शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, एहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, जमान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+