AFG vs IRE: अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
Afghanistan vs Ireland, 3rd ODI: शारजाह में मंगलवार यानी कि 12 मार्च को अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा। तीसरे वनडे मैच से पहले इन दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था।
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने जड़ा था शतक
अफगानिस्तान ने पहला वनडे मैच शानदार तरीके से अपने नाम किया था। रहमानुल्लाह गुरबाज़ के छठे वनडे शतक की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 310 रन बनाए। मोहम्मद नबी (42) इब्राहिम जादरान (60) और कप्तान हस्मौतल्लाह शाहिदी (50) ने भी रन बनाए।

आयरलैंड को मिली थी हार
311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 275 रन पर ऑल आउट हो गई। हैरी टेक्टर (138) और लोर्कन टकर (85) ने पहले वनडे में टीम के लिए सबसे अधिक स्कोर बनाने का काम किया। हालांकि, बाकी बल्लेबाजों से उन्हें साथ नहीं मिला और आयरलैंड सीरीज का पहला मुकाबला गंवा बैठी।
ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो अब खेले गए 31 वनडे मैचों में अफगानिस्तान ने 16 मैच जीते हैं जबकि आयरलैंड ने 13 मुकाबलों को अपने नाम किया है। पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में अफगानिस्तान ने चार मैच जीते हैं। जबकि इस सीरीज का दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे पहले आयरलैंड ने आखिरी बार 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच जीता था।
जानिए पिच रिपोर्ट
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल रही है। शारजाह ने 250 से अधिक वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिसमें 133 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और 120 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। इसमें पारी के दूसरे भाग में तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों के लिए अधिक भूमिका है। राशिद और मुजीब जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने स्पिनरों को अभी तक मुकाबले में अपना दम दिखाने का मौका नहीं दिया है।
जानें वेदर अपडेट
मंगलवार यानी कि 12 मार्च को शारजाह में बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और आसमान साफ़ रहेगा। आर्द्रता 66 फीसदी तक रहने की संभावना है। इस बार पूरे 50-50 ओवर के मैच होने की उम्मीद की जा सकती है।
अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, नूर अहमद, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूकी।
आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, थियो वैन वोर्कोम, क्रेग यंग,ग्राहम ह्यूम।












Click it and Unblock the Notifications