AFG vs BAN: रहमानुल्लाह गुरबाज ने कोहली-बाबर सबको पछाड़ा, शतक जड़ रचा इतिहास

Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। इस जीत के हीरो रहे रहमानुल्लाह गुरबाज जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 120 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 245 रन के लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते हुए पूरा कर लिया।

गुरबाज ने कोहली को पछाड़ा

इस पारी के दौरान गुरबाज ने बाबर आजम और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। गुरबाज ने अपने आठवें वनडे शतक के साथ विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, लेकिन वह अभी भी महान सचिन तेंदुलकर से आगे नहीं निकल पाए। गुरबाज ने केवल 46 पारियों में आठ वनडे शतक पूरे किए, और 22 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। इस उम्र में सिर्फ सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ही 8 शतक बना पाए थे।

Afghanistan vs Bangladesh 1

कोहली के नाम 7 शतक

वहीं, विराट कोहली के नाम इस उम्र में 7 वनडे शतक थे, जिससे गुरबाज अब कोहली से आगे हो गए हैं। इसके अलावा सबसे कम वनडे पारियों में 8 शतक बनाने के मामले में गुरबाज तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली के अलावा गुरबाज ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी पछाड़ दिया है।

अफगानिस्तान ने जीता मैच

अफगानिस्तान ने 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी शुरुआत खराब की, जब सेदिकुल्लाह अटल सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रहमत शाह भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, और कप्तान शाहिदी 6 रन बनाकर मुस्ताफिजुर रहमान का शिकार बने। हालांकि, गुरबाज ने एक छोर पर मजबूती से बल्लेबाजी की और अपनी शानदार पारी जारी रखी। गुरबाज ने उमरजई के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 5 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए।

वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा

गुरबाज के आउट होने के बाद उमरजई को मोहम्मद नबी का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर अफगानिस्तान की जीत सुनिश्चित की। नबी ने 27 गेंदों पर 34 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि उमरजई 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने अपनी लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम की।

23 साल की उम्र से पहले सबसे ज़्यादा वनडे शतक

सचिन तेंदुलकर (भारत) - 8
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) - 8
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफ़गानिस्तान) - 8
विराट कोहली (भारत) - 7
उपुल थरंगा (श्रीलंका) - 6
बाबर आज़म (पाकिस्तान) - 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+