'आगे से हम नोएडा में खेलने नहीं आएँगे,' खराब व्यवस्था को देखकर अफगानिस्तान बोर्ड ने दी BCCI को धमकी
AFG vs NZ: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के भेंट चढ़ गया। इस मुकाबले का टॉस तक नहीं पाया। गीले आउटफिल्ड की वजह से मुकाबला शुरू नहीं हुआ। दिन भर ग्राउंड स्टाफ आउटफिल्ड को ठीक करने का प्रयास करता रहा लेकिन सफलता नहीं मिली।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड नोएडा में इंतजामों को लेकर खुश नहीं है। स्टेडियम में प्लेयर्स के खाने तक की सुविधा नहीं होने की बात कही गई है। अफगान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस स्टेडियम में सुविधाएँ नहीं है इसलिए आगे से यहाँ नहीं खेलेंगे।

बारिश रुकने के बाद भी स्टेडियम को खेलने के लायक नहीं बनाया जा सका। इसके बाद दर्शकों ने भी इंतजामों को लेकर आलोचना की। न्युज 24 के मुताबिक आज तक से बातचीत में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी इंतजामों से खुश नहीं हैं। ट्रेनिंग और खाने की सुविधा यहाँ नहीं है।
एसीबी के अधिकारी ने कहा कि इन सब कारणों से हम नोएडा के स्टेडियम में खेलने के लिए फिर से नहीं आएँगे। हमारी प्राथमिकता में लखनऊ का इकाना स्टेडियम होगा। नोएडा में हर चीज अव्यवस्थित है, यहाँ बुनियादी सुविधाएँ तक नहीं हैं।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम मैच के पहले दिन भी अभ्यास नहीं कर पाई थी। मुकाबले की पूर्व संध्या पर बारिश से मामला खराब हो गया था। बारिश के कारण कीवी टीम ट्रेनिंग नहीं कर पाई थी। इसके बाद अगले दिन आउटफिल्ड ठीक नहीं था और मुकाबले के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications