Champions Trophy के बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, मैच विनर खिलाड़ी बाहर, यहां देखें फुल स्क्वाड

Champions Trophy Bangladesh squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी 2025 से कराची, पाकिस्तान में शुरू होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

नजमुल हुसैन शांतो को बनाया गया कप्तान (Champions Trophy Bangladesh squad)

बांग्लादेश की टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो को सौंपी गई है। यह उनके लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि शांतो टीम के लिए अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेंगे। बांग्लादेश को ग्रुप-A में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और भारत के साथ रखा गया है। यह एक कठिन ग्रुप है, जिसमें बांग्लादेश को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

Bangladesh 1

शाकिब अल हसन को नहीं मिली जगह

बांग्लादेश की टीम से शाकिब अल हसन को बाहर कर दिया गया है, जो एक बड़ा निर्णय है। शाकिब अल हसन को टीम से बाहर करने की वजह उनकी गेंदबाजी एक्शन है। शाकिब अलह हसन की गेंदबाजी एक्शन अवैध पाए जाने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शाकिब पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी कार्रवाई करते हुए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगा था।

भारत से होगा सामना

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश का क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई में खेलेगी। इसके बाद 24 फरवरी को उनका मुकाबला न्यूजीलैंड से और 27 फरवरी को पाकिस्तान से रावलपिंडी में होगा। यह मैच आगामी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और बांग्लादेश के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदॉय, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तस्किन अहमद, परवेज हुसैन इमोन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+