AFG vs NZ: 'भारत से अच्छी सुविधा अफगानिस्तान के ग्राउंड में है,' अफगान बोर्ड ने अब सीधा BCCI से लिया पंगा?

AFG vs NZ: ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में टेस्ट मैच आयोजन खुद की पसंद बताने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यू-टर्न लिया है। इस बार एक अलग बयान सामने आया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दावा किया है कि बीसीसीआई ने स्टेडियम को लेकर उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

ऐसा पहली बार नहीं है जब बीसीसीआई ने ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान को स्टेडियम की पेशकश की हो। देहरादून और लखनऊ भी अफगानिस्तान को बतौर वेन्यू दिए जा चुके हैं। नोएडा स्टेडियम में चल रहे घटनाक्रम को लेकर सुविधाओं की तुलना अब अफगानिस्तान के स्टेडियमों से की गई है।

afghanistan vs new zealand

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एसीबी के एक अधिकारी का कहना है कि आप मेरा भरोसा नहीं करेंगे लेकिन इस स्टेडियम से बेहतर सुविधाएँ अफगानिस्तान में है। पिछले कुछ सालों में हमने अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया है। हमारी पहली पसंद देहरादून और बाद में लखनऊ था।

अधिकारी ने आगे कहा कि बीसीसीआई ने हमारा अनुरोध स्वीकार नहीं किया और कहा कि इन स्टेडियमों पर टी20 लीग्स का आयोजन किया जा रहा है। हमारे पास (ग्रेटर नोएडा) यही एक स्टेडियम बचा था और मैच आयोजन के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पहले अलग स्टेटमेंट आया था। उसमें कहा गया था कि ग्रेटर नोएडा में आयोजन कराने का फैसला हमारा ही था। बीसीसीआई की तरफ से तीन वेन्यू का ऑप्शन दिया गया था। इनमें कानपुर, बेंगलुरु और नोएडा शामिल है।

अफगान बोर्ड का कहना था कि ग्रेटर नोएडा को इसलिए चुना गया क्योंकि यहाँ से काबुल की सीधी कनेक्टिविटी है। हमने इसे देखते हुए मुकाबला यहाँ आयोजित कराने का फैसला लिया था। भारतीय मीडिया में इस बयान को काफी उठाया गया, इसके बाद अब अफगानिस्तान ने अपना बयान बदल दिया।

गौरतलब है कि नोएडा में मैदान को खेलने लायक ही नहीं बनाया जा सका। ख़राब ड्रेनेज के कारण मैदान के कई हिस्से गीले हैं। अब तक लगातार चार दिन खेल रद्द किया गया है। चारों दिन टॉस तक नहीं किया जा सकता है। अब सिर्फ पांचवें दिन का खेल ही बाकी है। इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+