अफगानिस्तान ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को बुरी तरह चटाई धूल, पहली बार जीता ख़िताब
AFG vs SL Emerging Asia Cup: अफगानिस्तान ए टीम ने इमर्जिंग एशिया कप में धमाका कर दिया। फाइनल मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पटखनी देते हुए पहली बार खिताबी जीत हासिल कर ली। सेमीफाइनल में अफगानों ने भारतीय टीम को पराजित किया था। पहली बार फाइनल खेलते हुए अफगानिस्तानी टीम ने धमाल मचा दिया।
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। यशोदा लंका और लाहिरू उदारा जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। यहाँ भी मामला नहीं थमा। दो और विकेट गिरने से स्कोर 4 विकेट पर 15 रन हो गया।

श्रीलंकाई टीम इस समय परेशानी में थी और उनको इस संकट से निकालने का काम साहन आर्चचिगे ने किया। इस बल्लेबाज ने क्रीज के एक छोर से अच्छी बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। निमेश विमुक्ति के बल्ले से भी 23 रनों की पारी देखने को मिली।
इस तरह शुरुआती झटकों के बाद भी श्रीलंका ने 7 विकेट पर 133 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। आर्चचिगे ने 47 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 64 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए बिलाल सामी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। अल्लाह गजनफर ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तानी टीम ने भी शुरुआत अच्छी नहीं की। उनके ओपनर बल्लेबाज जुबैद अकबरी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। यहाँ से दार्विश रसूली और सदिकुल्लाह अटल ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई लेकिन रसूली 24 के निजी स्कोर पर चलते बने।
उधर सदिकुल्लाह और करीम जनत ने मोर्चा संभालते हुए अफगान पारी को आगे बढ़ाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाते हुए रन बनाए। इस बीच करीम जनत 33 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। सदिकुल्लाह ने नाबाद 55 रनों के पारी खेल टीम को 11 गेंद शेष रहते 7 विकेट से धांसू जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications