मैदान पर किया रनों की बौछार, अब इब्राहिम जादरान पर IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश
यह इब्राहिम जादरान का सिर्फ छठा मैच था। इतने कम मैच में वे अफगानिस्तान की तरफ से 2 शतक लगा चुके हैं। इब्राहिम जादरान की उम्र महज 20 साल है और उन्हें अफिगानिस्तान के भविष्य का सितारा बताया जा रहा है।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। पहली बार अफगानिस्तान ने श्रीलंका को उसके ही घर में मात दी है। अफगानिस्तान ने पहले वनडे में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 60 रनों के अंतर से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 38 ओवरों में ही 234 रनों पर ऑल आउट हो गई।
Recommended Video
Image: PTI

अफगानिस्तान ने की जीत से शुरुआत
पल्लेकल में 25 नवंबर से श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हुई है। हाल में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में ये टीमें एक ही ग्रुप में थीं जहां दोनों ने ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इसके बाद यह दोनों देशों का पहला टूर्नामेंट था। इस मैच से जहां अफगानिस्तान ने जीत की राह पर वापसी की है, वहीं श्रीलंकाई टीम अपने घर में भी प्रदर्शन को सुधारने में नाकाम साबित हुई।

इब्राहिम जादरान बने मैन ऑफ द मैच
इसके साथ ही अफगानिस्तान की तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हो गई है। अफगानिस्तान के इस धांसू प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का रहा। इब्राहिम 120 गेंदों में 106 रन बनाने के बाद आउट हुए। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। जादरान को उसके बेहतरीन शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अफगानिस्तान का SKY इब्राहिम जादरान
इब्राहिम जादरान के इस खेल को देखने के बाद प्रशंसक भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से उसकी तुलना कर रहे हैं। इब्राहिम जादरान को अफगानिस्तान का SKY कहा जा रहा है। वहीं कुछ लोग उनकी तुलना भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से कर रहे हैं। आपको बता दें कि इब्राहिम जादरान भी विराट कोहली की तरह 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इब्राहिम जादरान ने 106 रन बनाकर अब श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च एकदिवसीय स्कोर का रिकॉर्ड बना लिया है।
'इब्राहिम जादरान हैं भविष्य के स्टार'
आपको बता दें कि यह इब्राहिम जादरान का सिर्फ छठा मैच था। इतने कम मैच में वे अफगानिस्तान की तरफ से 2 शतक लगा चुके हैं। इब्राहिम जादरान की उम्र महज 20 साल है और उन्हें अफिगानिस्तान के भविष्य का सितारा बताया जा रहा है। इब्राहिम का जन्म 12 दिसंबर 2001 में हुआ था। बल्लेबाजी करने के साथ-साथ वह मध्यम तेज गति की गेंदबाजी भी कर लेते हैं। हालांकि अभी तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी नहीं सौंपी गई है।

IPL में भी आ सकते हैं नजर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले इब्राहिम जादरान भविष्य में आईपीएल खेलते भी नजर आ सकते हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम जादरान को खरीद सकती है। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में टीमें इब्राहिम जादरान पर बोली लगा सकती है। इससे पहले अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों को आईपीएल के जरिए एक नई पहचान मिली है। राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी आईपीएल से ही चमके थे।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications