AFG vs PAK 2nd T20: अफगानिस्तान के पास सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका, ऐसी हो सकती हैं प्लेइंग 11

Afghanistan vs Pakistan 2nd T20: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का मुकाबला आज शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ होगा जहां अफगान ये सीरीज जीतकर इतिहास रच सकते हैं।

AFG vs PAK 2nd T20

AFG vs PAK 2nd T20I: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) के पास आज यानी 26 मार्च को इतिहास रचने का मौका है। राशिद खान की अगुवाई में ये टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है और उन्होंने पहले टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। ये अफगान टीम की टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी। आज इस सीरीज का दूसरा मुकाबला है जहां पर अफगानिस्तान अपने पड़ोसियों को मात देकर उनके खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीत जाएगा। ये बड़ा इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

अफगानिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका, पाकिस्तान है फेवरेट

पाकिस्तान की टीम बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ियों के बिना उतरी है। शादाब खान इस समय टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनके सामने चुनौती यह है कि वे अफगानिस्तान के कैसे रोकें। पिछले मैच में मोहम्मद नबी शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उस मैच में पाकिस्तान 9 विकेट पर केवल 92 रन ही कर सका था जिसको विपक्षी टीम ने 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। मजेदार बात यह है कि आज अफगान खिलाड़ियों के पास इतिहास बनाने का मौका है लेकिन जीत का दावेदार पाकिस्तान ही है।

पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान की गेंदबाजी में फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट लिए थे। इस मैच में भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपनी गेंदबाजी से मैच को बना सकती है।

कब शुरू होगा मैच

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच यूएई में शारजाह के मैदान पर दूसरा टी20 मुकाबला 26 मार्च को 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है-

अफगानिस्तान- नजीबुल्लाह जादरान, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक

पाकिस्तान- तैय्यब ताहिर, अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शादाब खान (कप्तान), इमाद वसीम, फहीम अशरफ, आजम खान, मोहम्मद हारिस, नसीम शाह, जेड खान, इहसानुल्लाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+