AFG vs ENG: जोस बटलर ने लिया तालिबान से पंगा, क्या अब पाकिस्तान में होगी इंग्लैंड को परेशानी
AFG vs ENG: इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच लाहौर में चैम्पियंस ट्रॉफी मैच से पहले कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा नहीं होगा। इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने अपने बयान से तालिबान के साथ पंगा ले लिया है। बटलर के बयान को तालिबान वाले तो कम से कम यही समझने वाले हैं।
मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस वार्ता में जोस बटलर ने अफगानिस्तान में स्थिति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहां क्रिकेट को लेकर उन्होंने बयान दे दिया। हालांकि अफगानी टीम की तरफ से ऐसा किसी प्लेयर ने नहीं कहा लेकिन जोस बटलर खुद को नहीं रोक पाए।

मामला अफगानिस्तान में महिलाओं और महिला क्रिकेट से जुड़ा है। तालिबान राज में महिला अधिकारों का हनन साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। जोस बटलर ने इसी मुद्दे को उठाते हुए अपना बयान दिया है, वह भी पाकिस्तान की सरजमीं से, जहाँ की आर्मी और अफगान लड़ाकों के बीच संघर्ष चल रहा है।
बटलर ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की दुर्दशा और उनके सामने आने वाले संघर्ष बहुत दुखद हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कल का गेम आशा और आनंद का स्रोत हो सकता है। यह स्पष्ट रूप से इस समय एक कठिन समय है, इसलिए मुझे लगता है कि हम वास्तव में मैच को लेकर उत्साहित हैं।
इससे पहले कुछ ब्रिटश राजनेताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी मैच का बहिष्कार करने की मांग की थी। उन्होंने भी अफगानिस्तान में महिला अधिकारों की बात की थी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को मुकाबला नहीं खेलने का आग्रह किया गया था।
अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने भी वहां की स्थिति को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि अफगानी प्लेयर्स एक मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे हैं। ये प्लेयर्स यह भी जानते हैं कि कुछ चीजें उनके देश में ठीक नहीं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications