AFG vs BAN: अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल टक्कर, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव एक्शन

AFG vs BAN Live Streaming: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज है, इससे पहले खेले गए दो मैचों में बांग्लादेश ने धमाल मचा दिया था। सीरीज पर बांग्लादेश ने पहले ही कब्जा जमा लिया है। इस मैच में बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

एशिया कप से ही अफगान टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस मैच में साख बचाने का अंतिम मौका है। दूसरी तरफ इस मैच में जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने का पूरा प्रयास करेगी। अब तक दो मैचों में बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

afg vs ban

टॉस हारने के बाद बैटिंग मिलने पर राशिद खान ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे क्योंकि यह एक अच्छी बल्लेबाज़ी पिच है, लेकिन बाद में खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पहले दस ओवरों में बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत ज़रूरी है। पहले हमारे पास ज़्यादा विकल्प नहीं हुआ करते थे, लेकिन अब हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों का एक मजबूत ग्रुप है और एक कप्तान के तौर पर मेरे पास अब कई विकल्प हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है, नूर अहमद नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह बशीर अहमद को शामिल किया गया है।

AFG vs BAN: कहां देखें लाइव मैच

अफगनिस्तान और बांग्लादेश के मैच का लाइव प्रसारण यूरोस्पोर्ट नेटवर्क पर रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) किया जाएगा, और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। पाकिस्तान में यह मैच तमाशा ऐप और वेबसाईट पर लाइव देखा जा सकता है।

AFG vs BAN: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान: सदीकुल्लाह अटल, इब्राहिम ज़दरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), वफिउल्लाह तारखिल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदज़ई, मुजीब उर रहमान, बशीर अहमद

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), शमीम हुसैन, नुरुल हसन, नासुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, शरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+