Dream11: इन दो खतरनाक टीमों के बीच मुकाबला आज, बेस्ट ड्रीम11 बनाकर कर सकते हैं मोटी कमाई
AFG vs BAN 1st ODI 2024 Dream11 Team Prediction: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार 6 नवंबर से होने जा रहा है। शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से ऐतिहासक वनडे सीरीज के बाद से अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ भी अपना दमखम दिखाने को बेताब है।
दक्षिण अफ्रीका पर मिली थी 2-1 से बड़ी जीत
हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम ने इस साल मार्च में अपनी पिछली वनडे सीरीज में श्रीलंका को हराया था। तब से इस फॉर्मेट में टीम ने हिस्सा नहीं लिया है। नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेगी।

पिच से किसे मिलेगी मदद
पिच की बात करें तो शारजाह एक अच्छी बल्लेबाजी पिच मानी जाती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का दबदबा रहता है। टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकते हैं। इस मैदान पर 250 से ऊपर का कोई भी स्कोर बोर्ड पर एक अच्छा टोटल माना जा सकता है, क्योंकि खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है। ऐसे में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।
जानें दोनों टीमों की बेस्ट ड्रीम 11 टीम
कप्तान-राशिद खान
उपकप्तान-रिशाद हुसैन
विकेटकीपर-मुश्फिकुर रहीम, रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज- नजमुल हुसैन शान्तो, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई(
ऑलराउंडर-मोहम्मद नबी, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन
गेंदबाज-राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश की टीम: सौम्या सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौरीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल/गुलबदीन नायब, राशिद खान, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications