AFG vs AUS: कौन हैं सेदिकुल्लाह अटल? एक ओवर में जड़ दिए थे 48 रन, कंगारुओं के खिलाफ जमकर गरजा बल्ला

AFG vs AUS, Who is Sediqullah Atal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 273 रन बनाए।

सेदिकुल्लाह अटल ने जड़ दिए 85 रन (AFG vs AUS, Who is Sediqullah Atal)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेदिकुल्लाह अटल 95 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। सेदिकुल्लाह ने शाहिदी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। सेदिकुल्लाह अटल की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 273 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। सेदिकुल्लाह अटल से आने वाले मैचों में भी टीम को बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

AFG vs AUS 1

एक ओवर में जड़े थे 48 रन

जुलाई 2023 में सेदिकुल्लाह अटल ने काबुल प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एक ओवर में सात छक्के लगाने के बाद सुर्खियां बटोरीं। शाहीन हंटर्स के लिए खेलते हुए अटल ने आमिर ज़ज़ई पर आक्रमण किया, जिन्होंने 19.75 की इकॉनमी रेट से 4-0-79-1 के आंकड़े हासिल किए। ज़ज़ई ने उस ओवर में 48 रन लुटाए, जबकि अटल ने 56 गेंदों पर सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए।

कौन हैं सेदिकुल्लाह अटल?

अफगानिस्तान के लिए तीनों प्रारुप में डेब्यू कर चुके हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका टी20 लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। सेदिकुल्लाह अटल ने 1 टेस्ट मैच खेला है। 22 लिस्ट ए मैचों में, अटल ने 29.18 की औसत और 74.56 की स्ट्राइक-रेट से 642 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम छह अर्द्धशतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+