AFG vs AUS: बारिश की वजह से अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द, जानिए किसे मिली सेमीफाइनल में जगह

AFG vs AUS Match called off: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की नजरें अब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी होगी।

बारिश के कारण बेनतीजा रहा मैच (AFG vs AUS Match called off)

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम था, लेकिन बारिश के कारण यह बेनतीजा रहा, जिससे अफगानिस्तान की उम्मीदों को धक्का लगा। हालांकि, अफगानिस्तान का सफर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अब उनकी उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं। यदि दक्षिण अफ्रीका हार जाता है, तो अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिल सकता है।

AFG vs AUS 1

सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के बेनतीजा रहने के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह तीसरी टीम है जो भारत और न्यूजीलैंड के बाद सेमीफाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले मैच में हराया था, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच पूरा नहीं हो सका।

बारिश के कारण नहीं हो सका मैच

इसके बावजूद, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में एक मैच जीतकर चार अंक जुटाए और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बता दें कि अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया ने मैच रुकने तक 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने शानदार अंदाज में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इसके बाद बारिश के कारण मैच नहीं हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+