PAK vs NZ: भारत-पाकिस्तान दौरे के लिए मैच विनर खिलाड़ी ने लिया वापस नाम, न्यूजीलैंड को बड़ा झटका
NewZealand Squad for pakistan: न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम को वहां वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेना है।

NewZealand Squad for pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। केन विलियमसन ने इस मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया। कप्तानी छोड़ने के बाद केन विलियमसन और भी ज्यादा खतरनाक दिखाई पड़ रहे हैं। दूसरे टेस्ट में भी वह टीम के लिए बड़ी पारी खेलने का काम कर सकते हैं। इस मैच में विलियमसन के अलावा टॉम लैथम ने भी टीम के लिए शतक लगाया था।

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका
न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड को भारत आकर वनडे सीरीज खेलना है। इन दोनों ही सीरीज से एडम मिल्ने ने अपना नाम वापस ले लिया है। वनडे सीरीज के लिए टीम के खिलाड़ियों को 4 जनवरी को पाकिस्तान पहुंचना है।

अपनी तैयारियों के लिए मांगा समय
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एडम मिल्ने को इंजरी हो गई थी। जिसके बाद अब उन्होंने ब्रेक लेकर अपनी तैयारियों को और मजबूत करने का मन बनाया है। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में हैमस्ट्रिंग होने के बाद वह मैच नहीं खेल सके थे। हालांकि, दिसंबर में अपनी टीम वेलिंगटन फायरबर्ड्स के लिए दो मुकाबलो में मिल्ने ने हिस्सा लिया था। लेकिन इस दौरान वह खुद को पूरी तरह से फिट महसूस नहीं कर पा रहे थे।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम
न्यूजीलैंड की वनडे टीम- केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी , एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे संभावित टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आमेर जमाल, हारिस रऊफ, हसन अली, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, कासिम अकरम, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहनवाज दहनी, शान मसूद, शारजील खान और तैयब ताहिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications