ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने धोनी को ठहराया CSK की हार का जिम्मेदार, गलत फैसले का खुलासा कर लगाई लताड़

MS Dhoni: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। । आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को महज 2 रनों के अंतर से पराजित कर दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स की इस पराजय को लेकर अलग-अलग बयान देखने को मिल रहे हैं।

हार के लिए जिम्मेदार लोगों की बात भी की जा रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले की जमकर आलोचना की है और उस फैसले के ऊपर सवाल खड़े किये हैं। इसी फैसले को हार का कारण माना जा रहा है।

dhoni

खलील अहमद को 19वां ओवर धोनी ने थमाया था और इसी में धमाका देखने को मिला। रोमारियो शेफर्ड ने इस ओवर में धुआं निकाल दिया और धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। खलील अहमद को इस ओवर में कुल 33 रन पड़े और यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स का काम खराब हो गया।

गिलक्रिस्ट ने कहा कि खलील ने जब पहले ही अपने 2 ओवरों में 32 रन खर्च किये हैं, तो उनको फिर से अंत में वापस ओवर कराना सही नहीं था। कम्बोज को ओवर दिया जा सकता था। इसके अलावा एक ओवर स्पिनर को दिया जा सकता था। गिलक्रिस्ट के अनुसार 19वें ओवर में ही चीजें खराब हो गई थीं।

Dhoni के रिटायरमेंट के सवाल पर गिलक्रिस्ट

धोनी के रिटायरमेंट के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि उनके अंदर अब भी वह ऊर्जा पैदा हो रही है। क्या दिमाग अब भी हस हिसाब से टिक कर पा रहा है। मैं उनकी कप्तानी की कठोरता से आलोचना नहीं करना चाहता हूँ। मैं समझता हूँ कि खराब गेंदबाजी से उनको निराशा हुई है।

Dhoni की कप्तानी का नहीं हुआ लाभ

उल्लेखनीय है कि ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी को इस सीजन कप्तान बनाया गया था लेकिन इसका कोई खास फायदा देखने को नहीं मिला। टीम लगातार हारते चली गई और प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई। धोनी ने संन्यास पर कोई फैसला नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+