IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? दिग्गज ने बताया नाम
India vs Australia 1st Test Adam Gilchrist: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम अपने घर पर टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच एक रोमांचक टेस्ट सीरीज होने की उम्मीद है।

India vs Australia 1st Test Adam Gilchrist: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट के दिग्गज लगातार अपनी राय दे रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। नागपुर में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में खिलाड़ी जीत के लिए पूरा दमखम दिखाने को बेताब हैं।

गिलक्रिस्ट ने सीरीज को लेकर दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपने विचार पेश किए हैं। गिलक्रिस्ट ने कहा कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में नंबर 1 टेस्ट टीम है, साल 2004 के बाद से भारत को हराने में ऑस्ट्रेलिया की टीम नाकाम रही है। लेकिन इस टेस्ट टीम को देखकर लगता है कि वह यह काम कर सकती है। यह टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए किसी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर है।

सीरीज जीतने का सबसे अच्छा मौका
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही मजबूत टीम है। खासतौप पर यह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छा मौका है और मैं उनसे वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करता हूं। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहतर पोजिशन में है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपिशनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। ऐसे में वह जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

जयवर्धने ने भी ऑस्ट्रेलिया को बताया बेस्ट
एडम गिलक्रिस्ट से पहले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने ने भी ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट बताया था। जयवर्धने ने आईसीसी रिव्यू के दौरान कहा था कि भारत को अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार धेलनी पड़ सकती है। जयवर्धने ने कहा कि विजेता के बारे में बात करना मुश्किल है, लेकिन एक श्रीलंकाई होने के नाते मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया आगे है। शायद ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीत सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications