Abhishek Sharma की रूमर्ड गर्लफ्रेंड देख फैंस हुए दीवाने, खूबसूरती ने खींचा सबका ध्यान
Abhishek Sharma Rumoured Girlfriend: आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तेज तर्रार शतक जड़कर एक नामुमकिन लक्ष्य को आसानी से कर लिया। जिससे टीम को एक अहम जीत मिल गई। अभिषेक शर्मा अपनी इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे।
आईपीएल में धूम मचा रहे हैं अभिषेक (Abhishek Sharma Rumoured Girlfriend)
पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक की धमाकेदार 141 रनों की पारी फैंस को समर्पित की। यह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। इस बीच अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई। अभिषेक शर्मा की पारी को देखकर क्रिकेट के दिग्गज भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा को लेकर लगातार फैंस अलग-अलग तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड को लेकर हो रही चर्चाएं
अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड कौन हैं? फैंस के बीच इस बात की चर्चाएं जोरों पर है। दिसंबर 2024 में अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर महिलाओं के लक्जरी ब्रांड, एलआरएफ की संस्थापक और प्रभावशाली व्यक्ति लैला फैसल के साथ शेयर की गई थी। इसके बाद से ही अभिषेक शर्मा और लैला फैसल को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सूरत पुलिस की रडार पर थे अभिषेक
इससे पहले फरवरी 2024 में ऐसी खबरें आई थीं कि मॉडल तानिया सिंह की आत्महत्या से कथित तौर पर जुड़े होने के कारण अभिषेक शर्मा सूरत पुलिस की रडार पर थे। अभिषेक शर्मा को सुसाइड के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इंडिया.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि अभिषेक तानिया से कॉल प्राप्त करने वाला अंतिम व्यक्ति थे। रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं को तानिया द्वारा अभिषेक को व्हाट्सएप पर भेजा गया एक संदेश भी मिला, जिसका कोई जवाब नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications