अभिषेक शर्मा ने छोड़ दिया ऋषभ पंत को पीछे, गदर मचाते हुए जड़ा सबसे तेज टी20 शतक
Abhishek Sharma: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक रोमांचक मैच के दौरान पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले अभिषेक शर्मा ने मेघालय के खिलाफ़ धमाल मचा दिया। अभिषेक शर्मा ने भारतीय घरेलू टी20 में नया इतिहास रच दिया। वह सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने छक्कों की बारिश करते हुए महज 28 गेंदों में ही शतक जमा दिया। उनके बल्ले से कुल 11 छक्के आए। पंजाब को उन्होंने 10 ओवर से भी कम में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करा दिया। इससे पहले अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला था लेकिन इस बार गदर मचा दिया।

शर्मा ने शतक जड़कर इसी टूर्नामेंट में गुजरात के उर्विल पटेल द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पटेल ने इंदौर में त्रिपुरा के खिलाफ़ 28 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। मौजूदा सीज़न से पहले घरेलू टी20 प्रतियोगिता में सबसे तेज़ शतक ऋषभ पंत के नाम था।
ऋषभ पंत ने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ़ 32 गेंदों में शतक बनाया था। सबसे तेज़ टी20 शतक का वैश्विक रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ़ 27 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, आने वाले समय में यह कीर्तिमान टूट जाए, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications