अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी, रिकॉर्डतोड़ शतक से ध्वस्त किया रोहित का कीर्तिमान, गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने घरेलू T20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया। फिफ्टी जड़ने के बाद भी उनकी गति में कमी देखने को नहीं मिली और वह एक तूफानी सैकड़ा जड़ने में सफल रहे।

महज़ 12 गेंदों में अर्धशतक और 32 गेंदों में शतक पूरा कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे भविष्य के सुपरस्टार की कतार में खड़े हैं। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने न सिर्फ मैदान पर तूफान मचाया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया।

abhishek sharma

मैच की शुरुआत होते ही अभिषेक शर्मा ने गेंदबाज़ों पर हमला बोल दिया। पहली ही कुछ गेंदों में चौकों-छक्कों की बरसात शुरू हो गई और मैदान का हर कोना उनके हिटिंग ज़ोन में बदल गया। सिर्फ 12 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया, जो किसी भी बल्लेबाज़ के लिए एक असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी और अभिषेक शर्मा उनको अपना गुरु भी मानते हैं।

रोहित शर्मा ने टी20 में 35 गेंदों में शतक जमाया था, उस कीर्तिमान को अभिषेक शर्मा ने पीछे छोड़ दिया। पिछले मैच में हरियाणा के खिलाफ फ्लॉप प्रदर्शन के बाद हुई आलोचना के बाद अभिषेक शर्मा ने अपना जवाब बल्ले से दिया और गेंदबाजों को रुला दिया।

बंगाल के खिलाफ इस मैच में पंजाब ने अभिषेक शर्मा के 148 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में कुल 16 छक्के और 8 चौके जमाए। गेंदबाजों के अलावा फील्डर भी गेंद को सिर्फ देखते ही रह गए।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अभिषेक शर्मा की यह धांसू पारी अच्छा संकेत नहीं है। भारत दौरे पर एकदिवसीय सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम टी20 सीरीज में भी खेलने वाली है। वहां उनका सामना अभिषेक शर्मा से होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+