अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, आज रच सकते हैं ऐसा इतिहास जो पहले कभी नहीं हुआ

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है। अभिषेक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 2000 रन पूरे करने से सिर्फ 33 रन दूर हैं।

अगर वह इस मुकाबले में यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो भारतीय क्रिकेट के एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही उनकी नजर सबसे कम गेंदों में 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने पर भी होगी।

abhishek sharma

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। ऐसे में अभिषेक के पास जहां टीम को बढ़त दिलाने का मौका होगा, वहीं वह अपने बल्ले से एक नया रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।

भारत के लिए कौन है टॉप रन गेटर?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए अब तक सिर्फ पांच बल्लेबाज 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। इस सूची में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के नाम शामिल हैं।

रोहित शर्मा 4231 रन के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली ने 4188 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के नाम 3272 रन हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या 2288 और केएल राहुल 2265 रन बना चुके हैं।

सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने पर भी नजर

अभिषेक के लिए यह उपलब्धि सिर्फ 2000 रन पूरे करने तक सीमित नहीं है। वह सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने 1164 गेंदों में 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

तीसरे टी20 में अगर अभिषेक यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो भारतीय टीम के लिए 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही, वह कितनी गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करते हैं, इस पर भी नजर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+