अभिषेक शर्मा ने बनाया छक्कों का धांसू रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भले ही बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान बन चुका है। अभिषेक अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

चौथे टी20 के नौवें ओवर में अभिषेक ने शमर स्प्रिंगर की गेंद पर छक्का जड़कर साल 2026 में अपने छक्कों की संख्या 69 पहुंचा दी। इससे पहले सूर्यकुमार यादव और अभिषेक दोनों 68-68 छक्कों के साथ बराबरी पर थे। सूर्यकुमार ने साल 2022 में 68 छक्के लगाए थे, जबकि अभिषेक ने 2025 में 54 छक्के जड़े थे। इस सूची में ईशान किशन 2026 में 52 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 2025 में 45 छक्के लगाए थे।

abhishek sharma

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के अलावा अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में भी शानदार रिकॉर्ड है। वह अब तक 65 पारियों में 142 छक्के लगा चुके हैं। इसी तेजी से आगे बढ़ते हुए वह जल्दी ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर लिस्ट में नंबर एक बन सकते हैं।

चौथे टी20 में नहीं चला अभिषेक का बल्ला

रिकॉर्ड बनाने के बावजूद चौथे टी20 में अभिषेक की पारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। वह 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए। यह उनके आक्रामक अंदाज के मुकाबले धीमी पारी रही। भारत को इस मुकाबले में 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए।

संजू सैमसन का चला बल्ला

जवाब में संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। भारत ने शुरुआती चार ओवर में ही 60 रन बना लिए थे, लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और टीम लक्ष्य से पीछे रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+