4 साल बाद AB de Villiers की मैदान पर होगी वापसी, Champions Trophy से पहले फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

AB De Villiers Return To Cricket: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स चार साल बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। डिविलियर्स को क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है। वह अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे संस्करण में गेम चेंजर्स साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम की कप्तानी करेंगे। इस टी20 टूर्नामेंट में रिटायर्ड क्रिकेट लीजेंड्स हिस्सा लेते हैं, दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक यादगार और रोमांचक अनुभव लेकर आने वाला है।

अपनी वापसी को लेकर एबी डिविलियर्स ने क्य़ा कहा (AB De Villiers Return To Cricket)

वापसी पर एबी डिविलियर्स ने कहा कि चार साल पहले मैंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था क्योंकि उस समय खेल के प्रति मेरा जुनून थोड़ा ठंडा हो गया था। लेकिन समय के साथ चीजें बदली हैं। अब मेरे छोटे बेटे भी क्रिकेट खेलते हैं, और हम अक्सर बगीचे में खेलते रहते हैं। इसी दौरान मेरे अंदर का जुनून फिर से जाग उठा। अब मैं जिम और नेट्स में वापस लौट रहा हूं, और WCL के लिए जुलाई में पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने को तैयार हूं।

AB De Villiers

इस टीम के लिए खेलेंगे डिविलियर्स

डिविलियर्स की बल्लेबाजी की दुनिया कायल है। यही वजह है कि उनकी वापसी ने क्रिकेट जगत में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। गेम चेंजर्स टीम जिसने पिछले संस्करण में जैक कैलिस, हर्शल गिब्स, डेल स्टेन और इमरान ताहिर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया था, अब डिविलियर्स की कप्तानी में और भी मजबूत नजर आ रही है।

टीम के सह-मालिक का बयान आया सामने

टीम के सह-मालिक और गेम चेंजर्स के संस्थापक अमनदीप सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में प्रतिस्पर्धा करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं और अपने महान क्रिकेटर्स की प्रतिभा को एक बार फिर दुनिया के सामने लाने का मौका पाकर उत्साहित हैं। एबी डिविलियर्स की कप्तानी हमारे लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, और उनकी नेतृत्व क्षमता हमें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

टीम के सह-मालिक हैरी सिंह ने कहा कि एबी डिविलियर्स केवल एक खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि एक प्रेरणा हैं जिन्होंने दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उनका हमारी टीम के साथ जुड़ना उनके क्रिकेट के प्रति प्यार को बताता है और हम इससे ज्यादा रोमांचित नहीं हो सकते। यह हमारे लिए और लीग के लिए ऐतिहासिक पल है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के संस्थापक और सीईओ हर्षित तोमर ने कहा कि हमने WCL की शुरुआत ही इसलिए की थी ताकि उन दिग्गजों को एक बार फिर खेलते देख सकें जिन्हें हम बहुत मिस करते हैं। बतौर एबी डिविलियर्स का फैन, मैं उन्हें दोबारा मैदान पर देखने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि इंग्लैंड और पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार पल होगा।

लीग के चीफ पेट्रन और EaseMyTrip के सह-संस्थापक व चेयरमैन निशांत पिट्टी ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के साथ हमारी साझेदारी क्रिकेट के स्वर्णिम युग का जश्न है। एबी डिविलियर्स की वापसी इस लीग की भावना को परिभाषित करती है, और हम इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने को लेकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+