VIDEO: मैच के दौरान DHONI भी देते थे खिलाड़ियों को गाली? क्या कैप्टन कूल से भी हुई है भूल! सच आया सामने
MS Dhoni News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आईपीएल के लिए धोनी ने प्रैक्टिस करने का भी जारी कर दिया है धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस एक बार फिर थाला को पीली जर्सी में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अंपायर अनिल चौधरी ने की धोनी की तारीफ (MS Dhoni News)
इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने हाल ही में आरजे रौनक के पॉडकास्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने धोनी की क्रिकेटिंग बुद्धिमत्ता, खेल के प्रति उनकी समझ और मैदान पर उनकी शांतिपूर्ण और प्रभावशाली नेतृत्व शैली की सराहना की। अनिल चौधरी ने धोनी को एक बेहतरीन कप्तान
के साथ-साथ जबरदस्त खिलाड़ी भी बताया।

क्या मैदान पर धोनी देते थे गाली?
अपने पॉडकास्ट में आरजे रौनक ने अनिल चौधरी से सीधा सवाल किया कि धोनी मैच में गाली देते हैं? इस पर अनिल चौधरी ने काफी संतुलित जवाब दिया। उनका कहना था कि उन्होंने खुद धोनी को गाली देते नहीं देखा, लेकिन बाकी खिलाड़ियों से सुना है कि वे कभी-कभी गाली देते थे। उनका ये भी कहना था कि अगर खिलाड़ी अपने दायरे में रहकर ऐसा करते हैं तो वो गलत नहीं है, यानि खेल के माहौल में थोड़ा बहुत भावनात्मक व्यवहार होना स्वाभाविक है।
धोनी ने दिलाई है कई जीत
बता दें कि धोनी ने हमेशा खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालते हुए टीम का नेतृत्व किया और किसी भी दबाव को कभी भी बाहर नहीं आने दिया। धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिनमें 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।
चौधरी ने यह भी बताया कि धोनी के साथ अंपायरिंग का अनुभव हमेशा बहुत अच्छे रहा है, क्योंकि वे कभी भी अंपायर के फैसलों पर कोई विवाद नहीं करते थे और हमेशा खेल के नियमों और फैसलों का सम्मान करते थे। यह उनकी खेल भावना और प्रोफेशनलिज़्म को बताता है, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications